Flood in UP: क्या यूपी में दोबारा आएगी बाढ़? यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट
फतेहाबाद में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। एसडीएम स्वाति शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को यमुना के समीपवर्ती गांवों में लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों को नुकसान का आकलन करने और जलभराव से पानी निकालने के लिए कहा गया है।

संसू, फतेहाबाद। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा आईएएस ने यमुना के समीपवर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर निगाह रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग को विशेष निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ने बताया कि यमुना के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। ग्राम प्रधान व लेखपालों को फसल में पानी भरने से हुए नुकसान का आकलन करने और बारिश से प्रभावित गांवों में हुएं जलभराव को पंपसेट लगाकर पानी की निकासी के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही गांवों में फॉगिंग, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और दवाओं के वितरण की व्यवस्था करने को कहा गया है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. उदय प्रताप रावल ने बताया कि गांव स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क कर दिया गया है और उनसे लगातार रिपोर्ट ली जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।