Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Crime News: आगरा में मेड़ जोतने के विवाद में लाठी-डंडों से हमला, घात लगाकर बैठे हमलावरों ने किसान को मारी गोली

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 10:10 AM (IST)

    Agra Crime News In Hindi मेड़ के विवाद में किसान को गोली मार दी। आगरा में खंदौली के गांव नगला उमराव की घटना घटित हुयी। आरोपित द्वारा मेड़ जाेतने की जा ...और पढ़ें

    Hero Image
    Agra News: मेड़ के विवाद में किसान को गोली मारी

    जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा में खंदौली के नगला उमराव में खेत की मेड़ जोतने के विवाद में सोमवार सुबह किसान रामसहाय को गोली मारकर घायल कर दिया। गांव के ही ब्रजेश ने सुबह सात बजे रामसहाय की मेड़ जोत ली थी। रामसहाय गांव के लोगों को साथ लेकर खेत पर गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे की है। नगला उमराव के रहने वाले किसान रामसहाय और ब्रजेश के खेत लगे हुए हैं। आरोप है कि ब्रजेश ने रामसहाय के खेत की मेड़ को जोत दिया था। इसकी जानकारी होने पर रामसहाय ने विरोध किया। वह ब्रजेश पक्ष द्वारा जबरन मेड़ जोतने पर ग्रामीणों को लेकर मौके पर गए थे।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather News: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश से बढ़ेगी ठंड; आगरा में बूंदाबादी के बाद तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

    घात लगाए बैठे थे हमलावर

    रामसहाय पक्ष का आरोप है कि ब्रजेश और उसके पक्ष के लोग वहां पर पहले से घात लगाकर बैठे थे। रामसहाय के खेत पर पहुंचते ही लाठी-डंडों से हमला बाेल दिया। इसी दौरान ब्रजेश ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली रामसहाय के कंधे में लगने पर वह घायल हो गए। एसीपी सौरभ सिंह ने बताया घायल की हालत खतरे से बाहर है। आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।