‘हेलो मैं केंद्रीय मंत्री, इनको भेज रहा हूं…’, DVVNL के एमडी के पीए के पास आई अंजान कॉल, मचा हड़कंप
आगरा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के पीए को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल बताकर काम करने का दबाव डाला। शक होने पर पीए ने मंत्री के कैंप कार्यालय से संपर्क किया जहाँ पता चला कि ऐसा कोई कॉल नहीं किया गया। इसके बाद थाना सिकंदरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

जागरण संवाददाता, आगरा। हेलो! मैं केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बोल रहा हूं। कल इन्हें भेजूंगा काम जरूर कर देना.... दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के पीए के पास अंजान नंबर से इस तरह की कॉल आई।
उन्होंने अगले दिन एमडी के न होने की जानकारी दी तो उन्हें धमकाया जाने लगा। जब इसकी जानकारी मंत्री के कैंप कार्यालय से की गई तो ऐसा कोई नंबर उनके यहां का नहीं निकला। इसके बाद थाना सिकंदरा पुलिस से शिकायत की गई है।
मामला गुरुवार की रात का है, डीवीवीएनएल के एमडी के निजी सहायक पंकज जैन के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल बताते हुए हड़काने लगा।
डपटते हुए कहा कि कल एक व्यक्ति को भेज रहा हूं इनका काम जरूर कर देना। उन्हें बात से कुछ शक हुआ तो उन्होंने दो बार पूछा कि आप मंत्री जी ही बोल रहे हैं।
इस बात पर कॉल करने वाले ने खुद के एसपी सिंह बघेल होने की बात कही और बताया कि एमडी के सीयूजी नंबर पर कॉल भी किया गया है पर रिसीव न होने पर उन्हें कॉल मिलाई है। उन्होंने एमडी के विभागीय कार्य से दौरे पर हैं। इस पर कॉल करने वा हड़काते हुए हर हाल में काम करने की कहने लगा।
मंत्री के कैंप कार्यालय से मिली जानकारी
पीड़ित पंकज जैन ने परेशान होकर केंद्रीय मंत्री के कैंप कार्यालय पर कॉल की। वहां से जानकारी मिली कि यह नंबर मंत्री का या उनके किसी अधीनस्थ सहायक का नहीं है। आप इस नम्बर की शिकायत पुलिस से कर दीजिए।
पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी
इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा ने बताया कि आरोपित के नंबर के आधार पर जानकारी कर तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।