Agra News: जूता फैक्ट्री में बना रहे थे बिरकेनस्टाक्स के नकली सैंडल, फैक्ट्री सील!
आगरा में एक जूता फैक्ट्री में बिरकेनस्टाक्स के नकली सैंडल बनाने का मामला सामने आया है। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त अधिवक्ताओं की टीम ने छापा मारकर फैक्ट्री को सील कर दिया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नकली सैंडल बरामद हुए। निजामुद्दीन नामक व्यक्ति फैक्ट्री चला रहा था। अधिवक्ताओं ने अन्य दो फैक्ट्रियों में भी जांच की।

जागरण संवाददाता, आगरा। जूता फैक्ट्रियों में विदेशी ब्रांड की नकली जूते-सैंडल बनाए जाने का मामला सामने आया है। जर्मनी की नामचीन कंपनी बिरकेनस्टाक्स के सैंडल बेनामी फैक्ट्री में बनाए जा रहे थे। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त अधिवक्ताओं के समूह ने पिछले दिनों नालबंद चौराहे के निकट एक जूता फैक्ट्री पर छापा मारा। कंपनी की हूबहू नकल कर बनाए जा रहे नकली सैंडल बरामद हुए। इसे बाद फैक्ट्री को सील करा दिया गया।
पिछले वर्षों में वुडलैंड कंपनी के नकली जूते बनाने का मामला पकड़ा गया था। कारोबारी सूत्रों के साथ पुलिस के साथ पहुंचे अधिवक्ताओं के दल ने जूता फैक्ट्री पर छापा मारा था। स्टाक की जांच की गई तो बड़ी मात्रा में बिरकेनस्टाक्स कंपनी की सैंडल रखी हुई थी।
फैक्ट्री निजामुद्दीन नाम का व्यक्ति चला रहे है। फैक्ट्री कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो वे जानकारी नहीं दे पाए। स्टाक को जब्त करने के साथ-साथ फैक्ट्री को सील करवा दिया गया है। अधिवक्ताओं के दल ने अन्य दो फैक्ट्रियों में भी जांच की, लेकिन वहां कोई सामान नहीं मिला।
अधिवक्ताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। शहर के जूता उद्यमियों ने बताया कि बड़े ब्रांड की नकल कर कुछ लोग उत्पादन कर रहे हैं, लेकिन ये गलत है। इससे आगरा की साख खराब कर रही है। हींग की मंडी में कुछ जगह इस तरह का कारोबार हो रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।