Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Nagar Nigam: 37 साल बाद हुआ सीमा विस्तार, अब खसरा नंबर तय करेंगे आगरा नगर निगम की सीमा

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Wed, 16 Dec 2020 09:23 AM (IST)

    Agra Nagar Nigam 16 किमी क्षेत्र के विकास पर खर्च होंगे 123.68 करोड़ रुपये। नए क्षेत्र के विकास पर 123.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 37 साल के बाद नगर नि ...और पढ़ें

    Hero Image
    37 साल के बाद हुआ है आगरा नगर निगम सीमा विस्तार

    आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम की सीमा की पहचान अब रोड या फिर भवन से नहीं होगी। 16 किमी क्षेत्र की सीमा की पहचान अब खसरा नंबर से होगी। यह पहला मौका है जब निगम प्रशासन इसका प्रयोग करेगा। इससे निगम की सीमा की पहचान में आसानी रहेगी। वहीं नए क्षेत्र के विकास पर 123.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 37 साल के बाद नगर निगम का सीमा विस्तार होने जा रहा है। कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। गजट जारी होना रह गया है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सिकंदरा क्षेत्र सहित दस गांव शामिल होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगम एक नजर में

    - नगर निगम के सौ वार्ड में पांच हजार मुहल्ले हैं।

    - नगर निगम में कुल साढ़े 12 लाख वोटर हैं।

    - सीमा विस्तार से 1612 हेक्टेअर की बढ़ोतरी होगी।

    - नगर निगम का क्षेत्रफल 14100 हेक्टेअर है। जो अब बढ़कर 15712 हेक्टेअर हो जाएगा।

    - नए क्षेत्र कुल क्षेत्रफल का 11.43 फीसद है।

    - नए गांव शामिल होने से नगर निगम के हाउस टैक्स में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में 55 करोड़ रुपये सालाना टैक्स की वसूली का लक्ष्य है।

    इसलिए खसरा नंबर अपनाया गया

    नगर निगम, एडीए और जिला पंचायत, छावनी परिषद की सीमा को लेकर अक्सर विवाद खड़ा हो जाता है। खासकर विकास कार्यों में सबसे अधिक दिक्कत आती है। खसरा नंबर अंकित होने से यह समस्या खत्म हो जाएगी।

    यह गांव हुए शामिल

    बाबरपुर मुस्तकिल, कलाल खेडिय़ा, चमरौली, नगला अलबतिया, दहतोरा आंशिक, शास्त्रीपुरम योजना में लखनपुर आंशिक, बाईंपुर मुस्तकिल आंशिक, सुनारी आंशिक, मोहम्मदपुर आंशिक, अवधपुरी कालोनी आंशिक, कलवारी आंशिक, औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा, अरतौनी।