Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Etah Election Result 2022 LIVE: अलीगंज विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत के ये रहे चार फैक्टर, सपा के रामेश्वर सिंह लगातार दूसरी बार पराजित

    By Abhishek SaxenaEdited By:
    Updated: Thu, 10 Mar 2022 07:32 PM (IST)

    LIVE Etah Election Result 2022 Live विधानसभा चुनाव में अलीगंज की सीट पर सीधी टक्कर सपा से थी। भाजपा इस सीट पर जीत दोहराने में कामयाबी हुई। लगातार दूसर ...और पढ़ें

    Hero Image
    LIVE Etah Election Vote Counting Resultअलीगंज विधानसभा सीट से सत्यपाल सिंह राठौर ने चुनाव जीता है।

    आगरा, जागरण टीम। अलीगंज विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत के पीछे पार्टी की क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से सधी हुई रणनीति रही। यहां एक नहीं चार फैक्टर ने काम किया, जिससे भाजपा को कामयाबी मिली। हालांकि पिछली बार से जीत का अंतर कम है, मगर इस सीट पर भाजपा का वोट बैंक बढ़ा है, लेकिन सपा वोट बढ़ने के बाद भी पीछे रह गई। अलीगंज सीट पर भाजपा के सत्यपाल सिंह राठौर चुनाव जीते हैं और सपा के रामेश्वर सिंह यादव को दूसरी बार उनसे पराजय का सामना करना पड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे लिखी जीत की पटकथा

    भाजपा के लिए सबसे ज्यादा मुफीद जो फैक्टर रहा वह दो जगह दर्ज वाले 20 हजार वोट का कटना है। यानि कि यह वोट ऐसे थे जिनका इस्तेमाल अगर इस चुनाव में हो जाता तो चुनाव परिणाम की तस्वीर पलट सकती थी, लेकिन भाजपा ने यहां बहुत ही सोची-समझी रणनीति से काम लिया।

    मामले की शिकायत मुख्यमंत्री तक हुई थी, तब डबल वोटों की जांच कराई गई। दोहराव वाले वोट कटे व मतदाता सूचियों में संशोधन कराया। दूसरा फैक्टर यह भी है कि भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह राठौर से कुछ लोग नाराज थे, लेकिन चुनाव के अंतिम क्षणों में इन लोगों को मना लिया।

    पूर्व मंत्री आए भाजपा के पक्ष में

    पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव भी मतदान से दस दिन पहले सत्यपाल सिंह राठौर के पक्ष में पूरी तरह सक्रिय हो गए। उन्होंने भी अपना वोट सत्यपाल को दिलवाया। उधर बसपा से इस बार मुस्लिम प्रत्याशी जुनैद मियां ने चुनाव लड़ा, जिससे नुकसान सपा को हुआ और लाभ भाजपा को पहुंचा।

    रामेश्वर सिंह दूसरी बार हारे

    इस चुनाव में भाजपा को 102576 वोट मिले हैं, जबकि सपा के रामेश्वर सिंह यादव को 98465 वोट मिले। पिछले चुनाव में भाजपा को 88695 तथा सपा को 74844 वोट मिले थे। आंकड़े बता रहे हैं कि दोनों प्रत्याशी का वोट फीसद बढ़ा है। बसपा के परंपरागत वोट में यहां भी बंटवारा देखने को मिला।