Etah Election 2022 Voting: एटा में 65.78 फीसद हुआ मतदान, पिछली बार की तुलना में कम पड़े मत
LIVE Voting Etah UP Election 2022 Phase 3 एटा जिले के 176 मतदान केंद्र और 1643 मतदेय स्थलों पर डाले जाएंगे वोट। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान केंद्र और मतदाता। सबसे कम मतदाताओं वाली सीट जलेसर।

एटा, जागरण टीम। विधानसभा चुनाव के लिए एटा जनपद की सदर, मारहरा, अलीगंज, जलेसर सीटों के लिए आज को मतदान शुरू हो चुका है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक 1282650 मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। मतदाताओं में उत्साह है। अलीगंज विधानसभा सीट सबसे अधिक मतदान केंद्र और मतदेय स्थल तथा मतदाताओं वाली है। सबसे कम मतदाताओं वाली सीट जलेसर है।
एटा की चारों विधानसभा सीटों पर 65.78 फीसद मतदान
103- अलीगंज विधानसभा - 66.18%
104- एटा सदर विधानसभा - 62.25%
105 - मारहरा विधानसभा - 66.72%
106- जलेसर विधानसभा - 67.98%
जनपद एटा में कुल मतदान फाइनल 65.78%
2017 : कहां कितना मतदान
विधानसभा मतदान फीसद
अलीगंज 66.28%
एटा 64.24%
जलेसर 66.24%
मारहरा 67.12%
2017 में एटा जनपद की चारों सीटों पर कुल मतदान 66.12 फीसद रहा था।
बाल विद्या मन्दिर बूथ पर मतदान क बाद सांसद हरनाथ सिंह।
ये है मतदान को लेकर प्रशासन की तैयारी
मतदान को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की गईं हैं। हर बूथ पर पहले माक पाल हुआ और उसके बाद सुबह 7 बजे से वोट डालने शुरू हुए। मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए एटा जनपद को 14 जोन और 160 सेक्टरों में बांटा गया है तथा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सभी को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई है। यहां चुनाव मुख्य पार्टियों पर ही केंद्रित है। चारों विधानसभा सीटों पर मुख्य पार्टियों के 12 उम्मीदवार हैं। हालांकि विधानसभा सीटों पर कुल प्रत्याशियों की संख्या अलग-अलग है।
मारहरा के बूथ संख्या 36 पर दिव्यांग मतदाता शानू को वोट डलवाने ले जाते सुरक्षाकर्मी।
इस चुनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है, मुख्य पार्टियों की तरफ से सदर विधानसभा सीट पर भाजपा के विपिन वर्मा डेविड, सपा के जुगेंद्र सिंह यादव, बसपा के अजय यादव, कांग्रेस की गुंजन मिश्रा मुख्य पार्टियों से उम्मीदवार हैं। वहीं मारहरा विधानसभा सीट पर भाजपा के वीरेंद्र लोधी, सपा के अमित गौरव यादव, बसपा के योगेश कुमार, कांग्रेस की तारा राजपूत प्रत्याशी हैं। जलेसर सीट पर भाजपा के संजीव दिवाकर, सपा के रणजीत सुमन, बसपा के आकाश कुमार और कांग्रेस से नीलिमा राज प्रत्याशी हैं। जिले की सबसे बड़ी सीट अलीगंज सीट पर भाजपा के सत्यपाल सिंह राठौर, सपा के रामेश्वर सिंह यादव, बसपा के जुनैद मियां और कांग्रेस से सुभाष चंद्र उम्मीदवार हैं। इनमें मुख्य मुकाबला दो पार्टियों के बीच है। वर्तमान में एटा सीट से विपिन वर्मा डेविड, मारहरा से वीरेंद्र लोधी, जलेसर से संजीव दिवाकर और अलीगंज से सत्यपाल सिंह राठौर भाजपा के विधायक हैं। मतदाता अब तक सभी प्रत्याशियों को तौलते रहे और किसे चुनना है इसका मन बना चुके हैं।
अलीगंज विधानसभा सीट
342 मतदान केंद्र
443 मतदेय स्थल
340962 मतदाता
सदर विधानसभा सीट
261 मतदान केंद्र
423 मतदेय स्थल
336464 मतदाता
मारहरा विधानसभा सीट
291 मतदान केंद्र
389 मतदेय स्थल
308712 मतदाता
जलेसर विधानसभा सीट
282 मतदान केंद्र
388 मतदेय स्थल
296512 मतदाता
विधानसभावार दिव्यांग मतदाता
3072 अलीगंज
2913 सदर
3243 मारहरा
2652 जलेसर
इन्हें मिलेगी व्हील चेयर
इन विधानसभावार दिव्यांग मतदाताओं को व्हील चेयर की सुविधा दी जाएगी।
200 अलीगंज
191 सदर
232 मारहरा
191 जलेसर
फैक्ट फाइल
19202 - जिले में 18 से 19 वर्ष के मतदाता
3236 - मतदान कार्मिक
984 - बूथों पर वेबकास्टिंग
623 - बूथों की वीडियोग्राफी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।