Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tajmahal: अपने एक ट्वीट से सुर्खियों में आईं लिसीप्रिया फिर पहुंचीं ताज, बोलीं-ख्वाहिश है कि हर स्मारक रहे साफ, रुके न ये अभियान

    By Abhishek SaxenaEdited By:
    Updated: Sat, 02 Jul 2022 08:32 PM (IST)

    पर्यावरण एक्टिविस्ट लिसीप्रिया कंगुजम ने आगरा में ताजमहल की सफाई की थी। जिसके बाद ताज के आसपास साफ सफाई का दौर शुरू हुआ था। अब प्लास्टिक बैन हो चुकी है। एक बार फिर से लिसीप्रिया ने स्मारक के पास सफाई को देखा तो वह खुश नजर आईं।

    Hero Image
    लिसीप्रिया के एक सफाई अभियान के बाद ताज पर छिड़ी थी मुहिम

    आगरा, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगुजम ने शनिवार को ताजमहल के पीछे दशहरा घाट का निरीक्षण किया। वहां सफाई व्यवस्था देखकर उन्होंने खुशी जताते हुए ख्वाहिश जाहिर कि दुनिया के हर स्मारक के आसपास इसी तरह की सफाई होनी चाहिए। लिसीप्रिया द्वारा 21 जून को किए गए ट्वीट ने दुनियाभर का ध्यान ताजमहल के पार्श्व में गंदगी की ओर आकर्षित किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमिश्नर अमित गुप्ता द्वारा जवाब तलब किए जाने पर नगर निगम द्वारा सफाई कराई गई थी। लिसीप्रिया ने कहा कि वह दशहरा घाट पर दोबारा आई हैं। यहां लोग नदी के पास सफाई कर रहे हैं। यहां पहले काफी कूड़ा व प्लास्टिक था। उसे साफ किया गया है। ताजमहल तो केवल एक उदाहरण है। उनका मानना है कि स्मारक चाहे छोटा हो या बड़ा, उसके आसपास इसी तरह सफाई रहनी चाहिए।

    लिसीप्रिया ने कहा कि आइकोनिक साइट्स पर पर्यटकों व स्थानीय लोगों को प्लास्टिक बोतल, चिप्स के पैकेट, सिंगल यूज प्लास्टिक या कूड़ा नहीं डालना चाहिए। आइकोनिक साइट्स बहुत महत्वपूर्ण हैं, उन्हें डस्टबिन नहीं बनाएं।

    छह वर्ष की उम्र से कर रहीं जागरूक

    10 वर्षीय लिसीप्रिया का जन्म असम के मनीपुर गांव में हुआ था। छह वर्ष की उम्र से वह पर्यावरण संरक्षण को विश्वभर में मुहिम चला रही हैं। वर्ष 2019 में संसद भवन के सामने उन्होंने पर्यावरण परिवर्तन व शिक्षा नीति में पर्यावरण को शामिल करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें स्पेन के मैड्रिड में आयोजित यूनाइटेड नेशंस क्लाइमेट कांफ्रेंस में सबसे युवा पर्यावरणविद् के रूप में प्रसिद्धि मिली।

    वह 32 देशों का भ्रमण कर चार हजार से अधिक संस्थाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर चुकी हैं।

    यह किया था ट्वीट

    लिसीप्रिया कंगुजम ने ताजमहल के पार्श्व में दशहरा घाट पर यमुना किनारा खड़े होकर अपनी तस्वीर ट्वीट की थी। उन्होंने लिखा था कि ताजमहल की खूबसूरती के पीछे प्लास्टिक प्रदूषण है।

    ताजमहल देखने के दौरान आपने यह नजारा देखा होगा। आप कह सकते हैं कि यह बहुत प्रदूषित है, लेकिन आपके पालीथिन बैग के एक टुकड़े, पानी की बोतल ने यह हालात पैदा किए हैं। जब हर वर्ष यहां लाखों लोग आते हैं।