Summer Diet: भीगे हुए ये 9 फूड बन जाते हैं सुपर फूड, पढ़ें क्या है एक्सपर्ट की राय
Summer Diet ड्राई फ्रूट पानी में भिगोकर खाने से पोषक उनमें पोषक तत्व बढ़ जाते हैं और उनमें पाये जाने वाले साइटिक एसिड कम हो जाते हैं। अखरोट बादाम साबुत मूंग किशमिश को रात भर पानी भिगोकर सुबह खाना होता है सेहतमंद।
आगरा, जागरण संवाददाता। ड्राई फ्रूट्स हर मौसम में हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। कई लोग गर्मी में मेवा खाने से बचते हैं। उन्हें लगता है कि ड्राईफ्रूट्स तासीर में गरम होते हैं ऐसे में गर्मी में नुकसान करेंगे। आपको बता दें कि गर्मी में आप भीगे हुए नट्स खा सकते हैं। डायटिशियन सुरभि उपाध्याय के अनुसार गर्मी में सुबह खाली पेट भीगे हुए नट्स खाने से आप पूरे दिनभर एनर्जेटिक रह सकते हैं। साथ ही ड्राईफ्रूट्स आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।
1-बादाम
गर्मी में भी आप बादाम जरूर खाएं। इसके लिए बादाम को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह बादाम को छीलकर अन्य ड्राईफ्रूट्स के साथ मिलाकर खा लें। बादाम हाई फैट फूड है जो आपकी हेल्थ के लिए अच्छा है। बादाम में हाई लेवल पर मोनोअनसैचुरेटिड फैट होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। बादाम फाइबर और विटामिन ई से भरपूर होता है। इसमें भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं।
2-साबुत मूंग
साबुत मूंग को भिगोकर खाने से कब्ज और गैस की समस्या नहीं होती है। ये प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी का अच्छा स्त्रोत होता है।
3-अखरोट
गर्मी में आप बादाम के साथ अखरोट भी भिगोकर खा सकते हैं। हालांकि अखरोट इतना गर्म नहीं होता, लेकिन जो लोग बिल्कुल गरम चीजें नहीं खाते हैं वो अखरोट भी भिगोकर खा सकते हैं। अखरोट खाने से वज़न भी कंट्रोल में रहता है। अखरोट एंटी-ऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 से भरपूर होता है, जो कि कोशिकाओं को नुकसान, हार्ट संबंधी बीमारियां, कैंसर, जल्दी बुढ़ापा आ जाना जैसी समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं।
4-मुनक्का
मुनक्का भिगोकर खाने से एनिमिया, किडनी की पथरी में राहत मिलती है। ये मैग्निशियम, पोटेशियम और आयरन का अच्छा सोर्स होता है।
5-किशमिश
आप गर्मी में भीगी हुई किशमिश खाएं। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। किशमिश को भिगोकर खाने से पाचनतंत्र मजबूत बनता है। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने में भी किशमिश मदद करती है। आप किशमिश के पानी को भी पी सकते हैं। किशमिश खाने से हड्डियां मजबूत बनती है। भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है और एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है।
6-अंजीर
गर्मी में आप अंजीर को भिगोकर खा सकते हैं। अंजीर हमारी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। अंजीर खाने से शरीर में जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन की कमी पूरी होती है। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होता है। महिलाओं को अपनी डाइट में अंजीर जरूर शामिल करना चाहिए। अंजरी खाने से हार्मोनल समस्याएं और पीरियड्स की दिक्कत दूर हो जाती हैं। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उन्हें भीगी हुई अंजीर खानी चाहिए। अंजीर खाने से हार्ट से संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।
7-अलसी
अलसी को भिगोर खाने से शरीर में बैड कॉलेस्ट्रोल कम हो जाता है। ये ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स होता है।
8-मैथी
मैथी का दाना भिगोकर खाने से महिलाओं में महावारी के दौरन दर्द में राहत मिलती है। ये फाइबर प्रदान करने का बेहतरीन स्त्रोत है।
9-खस
भीगा हुआ खस शरीर के मेटाबॉल्जिम को नियंत्रित करने में मदद करता है। ये विटामिन का अच्छा स्त्रोत होता है।
डायटिशियन सुरभि उपाध्याय
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।