Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dus Lakshan Parv 2020: दिगंबर जैन समाज के दसलक्षण महापर्व कल से, Covid 19 के चलते इस तरह होगी पूजा

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Sat, 22 Aug 2020 07:56 AM (IST)

    कोविड-19 के चलते मंदिरों में केवल पुजारी करेंगे पूजन व शांतिधारा। 10 दिन तक चलेगा महापर्व श्रद्धालु अनुष्ठान व व्रत घर पर करेंगे। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Dus Lakshan Parv 2020: दिगंबर जैन समाज के दसलक्षण महापर्व कल से, Covid 19 के चलते इस तरह होगी पूजा

    आगरा, जागरण संवाददाता। दिगंबर जैन समाज के दसलक्षण महापर्व रविवार से शुरू हो रहे हैं। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की पंचमी से चतुर्दशी (अनंत चतुर्दशी) तक 10 दिन दसलक्षण महापर्व चलेंगे। दिगंबर जैन मंदिरों में कोविड-19 की गाइडलाइन के चलते पूजन व शांतिधारा केवल पुजारी करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान व व्रत घर पर ही रहकर करने होंगे। मंदिरों में सीमित समय के लिए ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दसलक्षण महापर्व में दिगंबर जैन धर्मावलंबी दस दिन तक उत्तम क्षमा, उत्तम मार्जव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम अकिंचन, उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का पूजन अात्म शुद्धि की भावना के साथ करेंगे। आत्मकल्याण के पर्व पर श्रावक अपनी शक्ति के अनुसार व्रत व संयम धारण कर अहिंसा मार्ग पर चलते हैं। जीवों पर दया और करुणा का भाव रखते हुए शुभ कर्म कर पुण्यार्जन करते हैं। इस बार कोविड-19 की गाइडलाइन के चलते पर्यूषण महापर्व पर शहर में कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा। मंदिरों में श्रद्धालुओं को सीमित समय के लिए सीमित संख्या में ही प्रवेश मिलेगा। उन्हें घर ही अनुष्ठान करने होंगे। घर पर शुद्ध भावना से व्रत पालन व पूजन का फल उतना ही पुण्यदायक है, जितना कि मंदिर में होता है। शुभम जैन ने बताया कि दसलक्षण महापर्व पर आचार्य विनम्र सागर महाराज और आचार्य मेरुभूषण महाराज के मंगल प्रवचन का प्रसारण प्रतिदिन सुबह आठ से नौ बजे तक यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा।