Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खंदौली में नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 16 Dec 2020 06:00 AM (IST)

    मुहल्ला व्यापारियान में पुलिस की छापामार कार्रवाई के दौरान मची भगदड़ चर्बी से बनाया 125 किलोग्राम घी बरामद जानवरों की हड्डियां भैंसों के खुर भी मिले

    Hero Image
    खंदौली में नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

    जेएनएन, आगरा। खंदौली कस्बे के मुहल्ला व्यापारियान स्थित फैक्ट्री में जानवरों की चर्बी से नकली घी तैयार किया जा रहा था। चूल्हे पर चर्बी उबाली जा रही थी। खंदौली पुलिस ने छापामार कर फैक्ट्री स्वामी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके पर बड़ी मात्रा में जानवरों की हड्डियां, चर्बी, भैंसों के पैर व खुर पड़े मिले। पुलिस ने चर्बी से बना हुआ 125 किलोग्राम घी बरामद किया है। इसके अलावा चार कनस्तरों में घी और एक कनस्तर डालडा भी मिला है। फैक्ट्री को सील कर दिया है। मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसओ खंदौली अरविंद कुमार निर्वाल के निर्देशन में पुलिस टीम ने मंगलवार तीसरे पहर छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देख फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। पुलिस ने चूल्हे पर नकली घी बनाते चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में फैक्ट्री स्वामी चांद बाबू, व तीन मजदूर शैफी, इरसाद और ताहिर शामिल हैं। वहीं पास ही स्थित बाड़े में कट्टीखाना चला रहे सल्लो और सोहिल भाग निकले। सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। खाद सुरक्षा अधिकारी त्रिभूवन नारायण की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम ने नकली घी के सैंपल भी जांच को भेजे हैं। नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

    नकली घी बनाने की फैक्ट्री के भंडाफोड़ के साथ ही पुलिस पकड़े गए आरोपितों के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। पकड़े गए फैक्ट्री स्वामी चांद बाबू ने पुलिस को बताया कि लंबे समय से नकली घी तैयार कर आसपास के जनपदों में सप्लाई किया जा रहा था। इस धंधे में मोटा मुनाफा है। लिहाजा वे सप्लायरों के माध्यम से इसकी बिक्री कर देते थे। डालडा और रिफाइंड की भी होती है मिलावट

    चांदबाबू ने पुलिस को बताया कि वे जानवरों की चर्बी को चूल्हे पर उबालकर इसमें तय मात्रा में डालडा और रिफाइंड मिला देते हैं। एसेंस (खुशबू) की मिलावट के बाद यह हूबहू असली घी लगता है।