विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में डंपर बना काल: कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा, अगले पहिये फंसी रही लड़की

By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 04 Nov 2026 10:35 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 10:47 AM (IST)

आगरा के मधु नगर में बुधवार सुबह एक डंपर ने स्कूटी सवार नौवीं कक्षा की छात्रा रिया को कुचल दिया, ...और पढ़ें

हादसे के बाद मौके पर भीड़।

हादसे के बाद मौके पर भीड़।

HighLights

  1. आगरा में डंपर ने स्कूटी सवार छात्रा को कुचला।

  2. नौवीं कक्षा की छात्रा रिया की मौके पर मौत।

  3. कोचिंग जाते समय हुआ यह दर्दनाक सड़क हादसा।

जागरण संवाददाता, आगरा। सदर के मधु नगर में आरएमओ चौराहे के पास पास बुधवार सुबह आठ बजे डंपर ने स्कूटी सवार कक्षा नौ की छात्रा रिया को रौंद दिया। डंपर के अगले पहिए में स्कूटी समेत फंसी छात्रा को राहगीरों और पुलिस ने आधा घंटे प्रयास के बाद निकालकर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

कक्षा नौ की छात्र कोचिंग में जा रही थी

घटना बुधवार सुबह लगभग आठ बजे की है। सदर के सेवला निवासी कक्षा नौ की छात्रा रिया पुत्री उमेश स्कूटी से कोचिंग जा रही थी। आरएमओ चौराहे के पास पीछे से आते गिट्टी से लदे डंपर ने छात्रा को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक डंपर को छोड़कर भाग गया। छात्रा स्कूटी समेत अगले पहिए के नीचे फंस गई। मौके पर जुटे लोगों ने छात्रा काे करीब आधा घंटे प्रयास के बाद बाहर निकाला।

डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया

गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। हादसे की सूचना पर छात्रा के स्वजन भी वहां पहुंच गए। चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि डंपर को पुलिस ने कब्जे में कर लिया है।

यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा चार्जिग स्टेशन पर बिजली चोरी: कटिया केबल डालकर चार्ज हो रहे थे रिक्शा, आगरा विजिलेंस टीम की रेड से मची भगदड़

यह भी पढ़ें- 959 यात्रियों के भार के साथ 80/km की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, आगरा मेट्रो का सफल परीक्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।