Water Crisis in Agra: आगरा में बिजली की आंख मिचौली से गहराया पेयजल संकट
Water Crisis in Agra ठीक से नहीं चल पा रहा है एमबीबीआर और गंगाजल प्लांट। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. की आपूर्ति में आ रही है सबसे अधिक दिक्कत। आए दिन महर्षिपुरम के फीडर में आ रही है दिक्कत जीवनी मंडी वाटरवर्क्स आधी क्षमता से चल रहा।
आगरा, जागरण संवाददाता। आधे शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। बिजली की आंख मिचौली से एमबीबीआर और गंगाजल प्लांट का संचालन ठीक से नहीं हो रहा है। सोमवार सुबह भी कुछ यही समस्या रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को दस घंटे तक दोनों प्लांट बंद रहे। इससे आधे शहर में जलापूर्ति ठप रही। महर्षिपुरम के फीडर में दिक्कत रही। उधर, जीवनी मंडी वाटरवर्क्स को आधी क्षमता से चलाया जा रहा है।
इन क्षेत्रों में सबसे अधिक समस्या
सिकंदरा, बोदला, जयपुर हाउस, लोहामंडी, शाहगंज, केदारनगर, अर्जुन नगर, खेरिया मोड़, खंदारी, लायर्स कालोनी, संजय प्लेस, मदिया कटरा, गोकुलपुरा, बलका बस्ती, पचकुइयां।
पहले से क्यों नहीं की तैयारी
सिकंदरा निवासी धर्मेंद्र बघेल का कहना है कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. के अफसरों की लापरवाही खुलकर सामने आ गई है। गर्मी से पूर्व अफसरों को बिजली न जाए, इसकी व्यवस्था करनी चाहिए थी। ट्रांसफार्मर सहित अन्य को बदलना चाहिए।
हर सप्ताह तीन से चार दिन बिजली कटौती
बोदला निवासी शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि हर सप्ताह तीन से चार दिन सिकंदरा स्थित दोनों प्लांट में बिजली कटौती रहती है। इससे जलापूर्ति प्रभावित रहती है।
- बिजली कटौती के चलते पेयजल आपूर्ति गड़बड़ हो गई है। सिकंदरा के दोनों प्लांट ठीक से नहीं चल पा रहे हैं।
आरएस यादव, महाप्रबंधक जल संस्थान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।