यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: 'घाेसी सीट सपा की थी, करेंगे समीक्षा', दिनेश शर्मा बोले, मोदी-योगी के समन्वय से जीत को तरसेगा विपक्ष
UP Political News In Hindi भाजपा पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने आए पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा
- आइएनडीआइ को कहा घमंडिया, सनातन के विरोध पर कहा उदयनिधि की हैसियत नहीं
आगरा, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशासनिक क्षमता का विकल्प किसी के पास नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्य प्रणाली जनता से जनता अवगत है। मोदी और योगी का समन्वय अन्य प्रदेशों के लिए एक माडल है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल यहां जीत को तरसेंगे।
घमंडिया है विपक्षी गठबंधन
कांग्रेस ने भगवान श्रीराम और रामसेतु के अस्तित्व को भी नकार दिया था। यह लोग असामाजिक प्रवृत्ति के हैं, जो खाते तो हिंदुस्तान की हैं, लेकिन उनकी सोच किसी दूसरे देश से जुड़ी है। विपक्षी दलों के गठबंधन आइएनडीआइए को घमंडिया बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सिद्धांतों की राजनीति करता है। अन्य दलों के कार्यकर्ता जाति, धर्म और अपने नेता की राजनीति करते हुए जहर बुझे तीर छोड़ते हैं।
घाेसी सीट पर बोले भाजपा करेगी समीक्षा
घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की हार पर उन्होंने कहा कि वह सीट सपा की थी और उसने जीत दर्ज की। भाजपा इसकी समीक्षा करेगी। सपा ने तो आजमगढ़ और रामपुर की परंपरागत सीटें गंवा दी थीं। अखिलेश यादव उसकी समीक्षा करें।
तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी
जी-20 समिट पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश जी-20 का नेतृत्व कर रहा है। भारत का प्रधानमंत्री विश्व का नेतृत्वकर्ता बनकर उभरा है। पहले वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया होता था, आज वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कालेज है। तीसरी बार केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पार्षदों के प्रशिक्षण पर उन्होंने कहा कि नगर निकाय राजनीति की नर्सरी है। फसल अच्छी होगी तो भाजपा की विचारधारा और योजनाओं का लाभ समाज के निचले वर्ग तक पहुंचेगा।