Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कथनी-करनी में अंतर से कम हुआ है राजनेताओं पर भरोसा, आगरा में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    Updated: Tue, 07 Jan 2025 11:47 PM (IST)

    आगरा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के 57वें प्रांतीय सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए विरोधियों पर तीखे प्रहार किए। उन्होंन ...और पढ़ें

    Hero Image
    राजनीति की आड़ में गुमराह करना गलत, कम होता है भरोसा: राजनाथ सिंह

    जागरण संवाददाता, आगरा। राजनीति में रहकर लोगों को गुमराह ठीक नहीं। कथनी-करनी के अंतर से ही देश में राजनेताओं पर भरोसा कम हुआ है। वर्तमान सरकार ऐसा नहीं करती। इस कारण बेहतर नेतृत्व में देश खूब तरक्की कर रहा है। परिणाम ढाई से तीन महीने में दिखाई देगा और देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगरा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के 57वें प्रांतीय सम्मेलन के मंच से बिना नाम लिए विरोधियों पर तई तीर छोड़े। साथ ही शिक्षकों को अधिकारों के साथ कर्तव्य और जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए समर्थ युवा पीढ़ी को तैयार करने की अपील भी की।

    हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं

    मोती लाल नेहरू रोड स्थित मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज में हुए समारोह के उद्घाटन सत्र में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पंचम वेतन आयोग लागू करने के अपने कार्य को याद दिलाते हुए कहा कि हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं होता। मगर, राजनीति के क्षेत्र में रहकर कुछ राजनेता लोगों को गुमराह करते हैं। उनकी कथनी-करनी में अंतर से देश के नेताओं से जनता का भरोसा कम हुआ है।

    पांचवीं से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत 

    रक्षा मंत्री ने कहा कि विरोधी तमाम प्रश्न उठाते हैं, लेकिन हम काम में विश्वास करते हैं। जब से सत्ता में आए हैं, देश तरक्की कर रहा है और विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सूची में देश 11वें स्थान से पांचवें पर आया, अब ढाई महीने में देश विश्व की पांचवीं से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 

    पहले विदेशों में देश और यहां के लोगों को पिछड़ा समझते थे, लेकिन अब ग्लोबल स्तर पर सोच बदली है। पिछले दिनों अमेरिका के विदेशमंत्री द्वारा दिया बयान कि भविष्य की सोच, काम और अहसास देखना है, तो भारत आओ इसी ओर निशाना करता है।

    मेरी कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं था

    मुख्यमंत्री रहते शिक्षक हित में किए कार्यों को शिक्षकों ने सराहा, तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए आवश्यकता से अधिक शाब्दिक अलंकरण का प्रयोग न करें। हमें समझना होगा कि अलंकरण शब्दों से अधिक कृतियों में अलंकृत होना चाहिए। मैं शिक्षक हूं और मेरी कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं था, इसलिए मैं आश्वासन देकर आपके हित में काम कर पाया।

    भारत अपनी सुरक्षा के प्रति सजग है

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिक्षक संघ के सम्मेलन से राज्य सभा सदस्य नवीन जैन के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन द्वारा बांध बनाने के सवाल पर कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के प्रति हर तरीके से सजग है। 

    उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने भारत की तरक्की में करिश्माई काम किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने अलग साख बनाई है। भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। 

    बांग्लादेश द्वारा ड्रोन तैनात करने पर कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री इतना ताकतवर हो जो एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करा सकता है, ये ड्रोन क्या है।

    उन्होंने अखिलेश यादव के संभल में भाजपा के वोटों की लूट के लिए हिंसा वाले बयान पर कहा कि वो हर किसी के बयान पर कमेंट नहीं करते।

    छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले पर उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में तेजी से कार्रवाई हो रही है। महाकुंभ के आयोजन पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी।