Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    फतेहपुर सीकरी में रेलवे लाइन किनारे मिली महिला की लाश, दो दिन से थी लापता

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Sun, 08 Nov 2020 04:11 PM (IST)

    घर से 6 नवंबर की शाम को निकलने के बाद से थी लापता। स्वजन को हत्या की आशंका पुलिस कर रही छानबीन। जिस जगह पर उसका शव फेंका गया वहां पर कम ही लोगों का आना-जाना होता है। हत्यारे इस तथ्य से बखूबी वाकिफ थे।

    घर से 6 नवंबर की शाम को निकलने के बाद से थी लापता।

    आगरा, जागरण संवाददाता। फतेहपुर सीकरी में दो दिन से गायब महिला का शव रविवार को रेलवे लाइन किनारे मिला। स्वजन ने उसकी हत्या करके लाश को वहां फेंकने की आशंका जताई है।

    फतेहपुर सीकरी लाला दरवाजा निवासी सत्यवती (40 वर्ष) प्रीतम सिंह छह नवंबर की रात से गायब थी। परिवार के लोग सत्यवती की तलाश में जुटे थे। रविवार की सुबह दस बजे सत्यवती का शव आगरा गेट के पास रेलवे किनारे पड़ा मिला। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। वहां से गुजरते कुछ राहगीरों ने लाश को वहां पड़ा देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सत्यवती को तलाश करते स्वजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी रंजिश नहीं है। मगर, पत्नी के शरीर पर जिस तरह से चोटों के निशान हैं, उसे आशंका है कि उसकी हत्या की गयी है। पति ने बताया कि वह खेती करता है। मौके पर जुटे ग्रामीणों का कहना था कि सत्यवती की हत्या छह नवंबर की रात को ही कर दी गयी थी। जिस जगह पर उसका शव फेंका गया, वहां पर कम ही लोगों का आना-जाना होता है। हत्यारे इस तथ्य से बखूबी वाकिफ थे। इसीलिए वह लाश यहां पर फेंक गए थे।

    पुलिस ने बताया कि महिला की मौत का कारण जानने के लिए शव का पाेस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। इसके अलावा स्वजनों से मिली जानकारी के आधार पर शक के दायरे में आए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।