विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिला कृषि अधिकारी को 1350 रुपये में खरीदनी पड़ी डीएपी

By JagranEdited By:
Published: Sat, 09 Oct 2021 06:05 AM (IST)

मुंह पर साफा बांधकर खेरागढ़ में अमन बीज भंडार से की खरीद जिला कृषि अधिकारी ने कहा दुकानदार के खिलाफ दर्ज कराया जाएगा मुकदमा

जिला कृषि अधिकारी को 1350 रुपये में खरीदनी पड़ी डीएपी
जिला कृषि अधिकारी को 1350 रुपये में खरीदनी पड़ी डीएपी

जागरण टीम, आगरा। मुंह पर साफा बांधकर डीएपी और खाद की कालाबाजारी देखने पहुंचे जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार का शुक्रवार को दूसरे दिन फिर हकीकत से सामना हुआ। 1200 रुपये प्रति बोरे की दर पर बिक्री के आदेश के बावजूद उन्हें डीएपी का बोरा 1350 रुपये में खरीदना पड़ा। दुकानदार ने उनकी एक न सुनी। परिचय देने पर उसके होश उड़ गए। जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

किसान की वेशभूषा में जिला कृषि अधिकारी शुक्रवार शाम खेरागढ़ के कागारौल चौराहा स्थित अमन बीज भंडार पर पहुंचे। दुकानदार से डीएपी का दाम पूछा तो उसने 1350 रुपये प्रति बोरा बताया। उन्होंने कहा, यह तो काफी ज्यादा है। सरकार के 1200 रुपये प्रति बोरा की दर से बिक्री के आदेश हैं। यह सुन दुकानदार ने कहा, डीएपी लेनी है तो इतने की ही मिलेगी, चाहे कुछ हो। जिला कृषि अधिकारी ने एक बोरा खरीदा। इसके बाद परिचय दिया। उन्होंने अपनी मौजूदगी में किसानों को 1200 रुपये प्रति बोरे की दर से डीएपी की बिक्री कराई। इससे पूर्व गुरुवार को भी जिला कृषि अधिकारी ने फतेहाबाद, शमसाबाद का दौरा किया था। तब सामान्य वेशभूषा में उन्होंने पहले अधिक कीमत पर डीएपी खरीदी। इसके बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। गहर्रा खुर्द सोसायटी पर किसानों पर हंगामा, वीडियो वायरल

जागरण टीम, आगरा। कागारौल की गहर्रा खुर्द सोसायटी पर प्रभावशाली लोगों को बड़ी मात्रा में डीएपी के बोरे ले जाते देख गुस्साए किसानों ने जमकर हंगामा किया। इसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में किसान डीएपी पर अतिरिक्त शुल्क मांगने का आरोप लगा रहे हैं। एआर कोआपरेटिव राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त शुल्क लेने की शिकायत की जांच कराई जाएगी। डीएपी का निर्धारित मूल्य 1200 रुपये प्रति बोरा है। कोई अतिरिक्त शुल्क देय नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।