विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ATS अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 72 लाख की ठगी: आतंकियों से संबंध बताकर किया डिजिटल अरेस्ट, आगरा में FIR

By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 10 Oct 2026 10:52 AM (IST)

आगरा में साइबर अपराधियों ने एटीएस अधिकारी बनकर एक वृद्ध से 72 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। बुजुर्ग ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. साइबर अपराधियों ने एटीएस अधिकारी बनकर वृद्ध को ठगा

  2. बुजुर्ग को आतंकियों से संबंध बताकर डिजिटल अरेस्ट किया गया

  3. 72 लाख रुपये से अधिक की रकम खातों से निकाली गई

जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले वृद्ध विनोद कुमार से साइबर अपराधियों ने एटीएस अधिकारी बनकर 72 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग ली। साइबर अपराधियों ने वृद्ध काे आतंकियों से संबंध बताकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। कहा कि उनके आधार कार्ड का आतंकियों ने प्रयोग किया है, जिसके बाद बुजुर्ग और परिवार के लोगों के बैंक खातों की डिटेल हासिल करके 27 अगस्त से 18 सितंबर के दौरान विभिन्न खातों में 72.24 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।

सिकंदरा क्षेत्र निवासी वृद्ध का आतंकियों से संबंध बताकर डिजिटल अरेस्ट किया

वृद्ध के साथ ठगी का यह सिलसिला तीन सप्ताह तक चला। साइबर अपराधियों ने वृद्ध काे बताया कि उनके आधार कार्ड से आतंकियों का खाता खुला है। इसलिए बैंक में उनके द्वारा की गई एफडी एवं आरडी को सीज किया जा सकता है। वृद्ध के साथ ही उनके परिवार को भी जांच के दायरे में लाने की धमकी दी।

27 अगस्त से 18 सितंबर के दौरान खातों से निकाली रकम

कई सप्ताह बाद वृद्ध को साइबर अपराधियों के जाल में फंसे होने का पता चला तो उन्होंने बेटे को पूरे मामले की जानकारी दी। बेटे ने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मतदाता कार्ड का इंतजार खत्म: नए वोटर ID कार्ड में QR कोड,माइक्रो टेक्स्ट; आगरा में 2.90 लाख को मिलेंगे

यह भी पढ़ें- 80 करोड़ रुपये से सजेगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय: 7-डी गैलरियां और इंटरैक्टिव तकनीक, आगरा में टेंडर जारी