Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: आठ महीने पहले कोर्ट मैरिज, अब गला दबाकर पत्नी की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिया हत्यारोपित

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 12:32 PM (IST)

    Agra News In Hindi पति ने कोर्ट मैरिज के आठ महीने बाद पत्नी की गला दबा कर दी हत्या। शाहगंज के प्रकाश नगर क्षेत्र की घटना। पुलिस ने पति को हिरासत में ल ...और पढ़ें

    Hero Image
    पति ने कोर्ट मैरिज के आठ महीने बाद पत्नी की गला दबा कर दी हत्या

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में शाहगंज के प्रकाश नगर के रहने वाले प्रवीन ने कोर्ट मैरिज के आठ महीने बाद पत्नी नैना की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है। हत्या की जानकारी पर पहुंचे नैना के स्वजन ने आरोप लगाया कि वह शादी के एक महीने बाद ही उसे परेशान करने लगा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोर्ट मैरिज के बाद स्वजनों ने करा दी थी पारंपरिक शादी

    शाहगंज की रहने वाली 20 वर्षीय नैना और प्रवीन ने आठ महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के परिवारों का इसका पता चला तो उन्होंने  प्रवीन और नैना का विधिवत पारंपरिक तरीके से शादी कराई। दोनों परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। नैना के स्वजन का आरोप पति प्रवीन शादी के एक महीने बाद ही उससे मारपीट और उत्पीड़न करने लगा।

    पंचायत के भी नहीं सुधरा

    कई बार पंचायत कर उसे समझाया गया। वह नैना के साथ सही बर्ताव करने का आश्वासन देने के बाद कुछ दिन सही रहता। इसके बाद दोबारा पुराने रवैये पर उतर आता था। पत्नी नैना की शिकायत पर पुलिस ने प्रवीन काे पूर्व में शांति भंग में पाबंद किया था। इसके बावजूद उसमें सुधार नहीं आया।

    सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी सर्किल दीक्षा सिंह ने बताया कि आरोपित प्रवीन को पकड़ लिया गया है। मामले में स्वजन द्वारा तहरीर दी जा रही है। उसके विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।