Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Rains: आगरा में बारिश ने मचाई तबाही, मकान ढहा; परिवार घायल

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sun, 13 Jul 2025 06:43 PM (IST)

    आगरा के खंदौली में बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिरने से एक दंपती और उनके तीन बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल अयूब को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।

    Hero Image
    बारिश से ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबे दंपती और तीन बच्चे घायल. Concept Photo

    संसू, जागरण-खंदौली। खेड़िया गांव में रविवार सुबह करीब चार बजे लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चा मकान गिर पड़ा। घर में सो रहे दंपती व तीन बच्चे मलबे में दबने से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और बचाव कार्य किया। सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार ने निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेड़िया गांव में रहने वाले अयूब शनिवार रात घर में पत्नी-बच्चों के साथ सो रहे थे। लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चा मकान रविवार सुबह करीब चार बजे ढह गया। अयूब, पत्नी मेहराज व 12 वर्षीय अफजाल, 10 वर्षीय फैजल, आठ वर्षीय इकरा मलबे में दब गए।

    ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही मलबे को हटाना शुरू किया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत होने पर अयूब को एसएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

    थाना पुलिस के साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान, तहसीलदार एचएल सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सिटी मजिस्ट्रेट ने पीड़ित परिवार को जल्द ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से परिवार के लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था कराई।

    comedy show banner
    comedy show banner