Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Live Agra MLC Election Results: स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह विजेता घाेषित, सपा के असीम यादव को छोड़ा पीछे

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Sat, 05 Dec 2020 08:57 AM (IST)

    Live Agra MLC Election Results फीरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति में शनिवार को स्नातक सीट पर दूसरी वरीयता के मतों की गिनती भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने लगातार बढ़त बनाते हुए सपा के डॉ असीम यादव को पीछे छोड़ा।

    Hero Image
    स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह मतगणना के नतीजों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव में स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह विजयी घोषित हो गए हैं। मानवेंद्र को 40070 वोट प्राप्त हुए जबकि निवर्तमान एमएलसी और सपा प्रत्याशी डॉ असीम यादव को 33975 वोट मिले। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी डॉ मानवेंद्र सिंह 6095 वोटों से आगे रहे। कुछ देर पहले ही रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें विजयी घोषित किया है। पहली वरीयता में भाजपा प्रत्याशी को मजबूत बढ़त प्राप्त हुई थी यह  बढ़त 4900 वोटों की थी। एमएलसी चुनाव में यह परिणाम तीसरे दिन की मतगणना में घाेषित हो सका है। फीरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति में शनिवार को स्नातक सीट पर दूसरी वरीयता के मतों की गिनती का कार्य तेजी से चल रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पूर्व शुक्रवार देर रात को स्‍नातक सीट पर 9 वें और अंतिम चरण के मतों की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह 4969 वोटों से आगे चल रहे थे। मानवेंद्र को अब तक कुल 37927 वोट मिले। दूसरे नंबर पर निवर्तमान एमएलसी और सपा प्रत्याशी डॉ असीम यादव थे। असीम को 32958 वोट मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी रहे। हर किशोर को 22742 वोट मिले। वहीं इससे पूर्व आठवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह 3611 वोट से आगे चल रहे थे। आठवें चरण की मतगणना में 940 वोट रद्द हुए। स्नातक सीट पर मतगणना के कुल 9 राउंड थे। वहीं 22 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे।

    शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल जीत गए हैं। दूसरी वरीयता में डॉ आकाश को 6690 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेश वशिष्ठ को 4319 वोट मिले। उन्‍होंने भाजपा उम्‍मीदवार दिनेश वशिष्‍ठ को 2376 वोटों से हरा दिया है।

    नहीं निकलेगा विजयी जुलूस

    एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने बताया कि एमएलसी चुनाव की दोनों सीटों में जो भी प्रत्याशी विजयी रहेगा। वह विजयी जुलूस नहीं निकाल सकेगा।

    इन दिशा-निर्देश का करना होगा पालन

    - मतगणना स्थल में मोबाइल लेकर किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।

    - कोई भी व्यक्ति हथियार लेकर मंडी समिति में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

    - मंडी समिति में बीड़ी, सिगरेट और गुटखा प्रतिबंधित रहेगा।

    - बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।

    - कोविड-19 प्रोटोकाल का हर किसी को पालन करना होगा।

    - वाहनों को पार्किंग स्थल में खड़ा करना होगा।

    यह हैं स्नातक सीट पर आगरा के प्रत्याशी

    - डा. असीम यादव, सपा

    - मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा

    - राजेश कुमार द्विवेदी, इंडियन नेशनल कांग्रेस

    - डा. नंद लाल यादव, निर्दलीय

    - इंजीनियर हरि किशोर तिवारी, निर्दलीय

    - मुन्नी देवी, निर्दलीय

    - गौरव शुक्ला, निर्दलीय

    - उल्फत सिंह चौहान, निर्दलीय

    - थान सिंह, निर्दलीय

    - डा. मोहम्मद इसरार, निर्दलीय

    - मनोरमा, निर्दलीय

    - सगीर खान, निर्दलीय

    - सुरेंद्र प्रताप नारायण सिंह, निर्दलीय

    - महिपाल सिंह, निर्दलीय

    - अनिल तिवारी, निर्दलीय

    - हरि किशोर तिवारी इंजीनियर साहब, निर्दलीय

    - हसनुराम आंबेडकरी, निर्दलीय

    - ओम प्रकाश आर्य, निर्दलीय

    - डा. अनूप शर्मा, निर्दलीय

    - सीमा, निर्दलीय

    - दिनेश कुमार शर्मा, निर्दलीय

    - विकास अग्निहोत्री, निर्दलीय

    यह हैं शिक्षक सीट के प्रत्याशी

    - दिनेश चंद वशिष्ठ, भाजपा

    - हेवेंद्र सिंह, सपा

    - सुरेंद्र सिंह राघव, निर्दलीय

    - अभय प्रताप सिंह, निर्दलीय

    - लालजी बाबू श्रीवास्तव, निर्दलीय

    - चंद्र प्रकाश अग्रवाल, निर्दलीय

    - धर्म सिंह, निर्दलीय

    - होशियार सिंह, निर्दलीय

    - डा. आकाश अग्रवाल, निर्दलीय

    - डा. भोज कुमार शर्मा, निर्दलीय

    - डा. देव प्रकाश, निर्दलीय

    - डा. धर्मेंद्र सिंह, निर्दलीय

    - जगवीर किशोर जैन, निर्दलीय

    - गुमान सिंह, निर्दलीय

    - निरंजन सिंह सोलंकी, निर्दलीय

    - रवि सोनी, निर्दलीय