नोएडा बवाल के बाद आगरा में फैक्ट्रियां बंद कराने की साजिश नाकाम, आरोपित गिरफ्तार
लखनऊ से खुफिया इनपुट मिलने पर पुलिस ने अमित चौधरी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वह श्रमिकों को उकसा रहा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। नोएडा में बवाल के बाद डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती पर छुट्टी के बहाने मजदूरों को भड़काकर फैक्ट्रियों को बंद कराने की साजिश रची गई थी। एक युवक फैक्ट्री मालिकों पर भी नोएडा बवाल के नाम पर दबाव बना रहा था। लखनऊ से खुफिया तंत्र के इनपुट के बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग में आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
लखनऊ से खुफिया तंत्र के इनपुट पर पुलिस ने की कार्रवाई
नोएडा में श्रमिक संगठनों द्वारा किए गए बवाल के बाद आगरा में भी लोकल इंटेलीजेंस यूनिट और पुलिस सतर्क है। पुलिस के अधिकारी सभी इंडस्ट्रियल क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फैक्ट्री मालिकों और श्रमिक संगठनों से भी संपर्क में हैं। एलआइयू मजदूरों को उकसाने की कोशिश करने वालों की जानकारी करने में जुटी है।
मजदूरों को उकसा कर धरना प्रदर्शन को कर रहा था प्रेरित
पिछले दो दिन से लगातार सूचना मिल रही थी कि सिकंदरा के अरतौनी में रहने वाला अमित चौधरी द्वारा मजदूरों को उकसाने और विरोध प्रदर्शन के लिए दबाव बना रहा है। वह डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर फैक्ट्री बंद न करने को लेकर विरोध जता था। आरोपित फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए श्रमिकों को प्रेरित कर रहा था।
फैक्ट्री मालिकों को भी बंद करने का किया था कॉल
कुछ प्रमुख जूता फैक्ट्री मालिक को भी उसने कॉल कर फैक्ट्री बंद करने को दबाव बनाया। उसकी गतिविधियों से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बनने की आशंका जताई जा रही थी। मामला लखनऊ तक पहुंच गया। इसके बाद खुफिया तंत्र से पुलिस को इनपुट मिला। मंगलवार सुबह चौकी प्रभारी प्राची टावर प्रशांत चौहान ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे शांति भंग में जेल भेज दिया गया।
भड़काऊ गतिविधियों में शामिल रहा है
आरोपित ने पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि अमित चौधरी पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पहले भी इस तरह की भड़काऊ गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती, तो स्थिति बिगड़ सकती थी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी।
इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित का शांतिभंग के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है। वह जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- नारियल तोड़ने पर निकली जिन प्रतिमा, आगरा के जैन मंदिर में आश्चर्यजनक घटना सामने आई
यह भी पढ़ें- अब रविवार को भी करा सकेंगे बैनामा, रात 8 बजे तक खुलेगा कार्यालय; 19 अप्रैल से आगरा में सुविधा
