विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारियल तोड़ने पर निकली जिन प्रतिमा, आगरा के जैन मंदिर में आश्चर्यजनक घटना सामने आई

Published: Tue, 14 Apr 2026 01:41 PM (IST)

मालिन सुनीता द्वारा नारियल तोड़ने पर यह आश्चर्यजनक घटना सामने आई। जैन संत विहसंत सागर भी प्रतिमा के दर्शन करने पहुंचे, जिसकी स्थापना धार्मिक रीति-रिवाजों से की जाएगी।

जिन प्रतिमा सौः संस्था।

जिन प्रतिमा सौः संस्था।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। सदर बाजार जैन मंदिर में एक चमत्कारिक घटना हुई, जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में मालिन नारियल तोड़ रही थी। एक नारियल में छोटी सी जिन प्रतिमा निकली।

इसकी चर्चा तेजी से फैली। बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने पहुंचकर दर्शन किए। जैन संत विहसंत सागर ने भी प्रतिमा के दर्शन किए।

सदर स्थित जैन मंदिर की घटना, मालिन तोड़ रही थी नारियल

बताया जा रहा है कि सदर बाजार स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मालिन सुनीता रविवार को मंदिर में चढ़ाए गए नारियल तोड़ रही थी। इसी दौरान एक नारियल तोड़ने पर प्रतिमा जैसी आकृति दिखी। नारियल को सावधानी से तोड़ा गया तो उसमें लघु आकार की जिन प्रतिमा निकली। नारियल में से प्रतिमा का निकलना आश्चर्यजनक घटना बताई जा रही है।

जिस स्थान पर प्रतिमा निकली है, वहां नवीन जिनालय का निर्माण प्रस्तावित

जैन धर्मावलंबी इसे चमत्कार बता रहे हैं। जिस स्थान पर नारियल तोड़ते में प्रतिमा निकली है, वहां नवीन जिनालय का निर्माण प्रस्तावित है। प्रतिमा को मंदिर में विराजमान कर पूजन अर्चन किया गया। दिगबंर जैन समाज के मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि मुनि श्रीविहसंत सागर द्वारा प्रतिमा की स्थापना धार्मिक रीति-रिवाज से कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- गंदगी में बन रही थी डोडा बर्फी, मथुरा में अवैध मिठाई कारखाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

यह भी पढ़ें- मथुरा मोटरबोट हादसा: ढोलक की थाप के साथ थम गई युवराज की सांसें, लुधियाना से भजन-कीर्तन के लिए आए थे