विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब रविवार को भी करा सकेंगे बैनामा, रात 8 बजे तक खुलेगा कार्यालय; 19 अप्रैल से आगरा में सुविधा

Published: Tue, 14 Apr 2026 01:05 PM (IST)

तहसील सदर स्थित उप निबंधक कार्यालय द्वितीय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक खुलेगा, जबकि अन्य कार्यालय ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। राजस्व बढ़ाने और क्रेता-विक्रेताओं को परेशानी से बचाने के लिए निबंधन विभाग ने एक और कदम उठाया है। 19 अप्रैल (रविवार है) से प्रत्येक रविवार और हर दिन रात आठ बजे तक बैनामा करा सकेंगे।

हर दिन दोपहर एक से रात आठ बजे तहसील सदर स्थित उप निबंधक कार्यालय द्वितीय खुलेगा। वहीं उप निबंधक कार्यालय प्रथम से लेकर पंचम तक रोस्टर के हिसाब से प्रत्येक रविवार को खुलेंगे। सोमवार को सभी उप निबंधकों को इसे लेकर दिशा निर्देश जारी हो गए।

दोपहर एक से रात 8 बजे तक खुलेगा तहसील सदर में उप निबंधक कार्यालय द्वितीय

जिले में 10 उप निबंधक कार्यालय हैं। इसमें तहसील सदर में पांच कार्यालय हैं। सबसे अधिक बैनामा तहसील सदर में होते हैं। एक माह पूर्व महानिरीक्षक ने प्रत्येक रविवार और हर दिन रात आठ बजे तक बैनामा के आदेश दिए थे। इसे लेकर सभी सहायक महानिरीक्षक निबंधन (एआइजी) से प्रस्ताव मांगा गया था।

प्रत्येक रविवार को रोस्टर के हिसाब से खुलेंगे तहसील सदर के पांच कार्यालय

एआईजी योगेश कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल से व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है।

  • उप निबंधक कार्यालय द्वितीय प्रत्येक कार्य दिवस में दोपहर एक बजे रात आठ बजे तक खुलेगा।
  • दोपहर एक से शाम सात बजे तक दस्तावेज पंजीकरण कराए जा सकते हैं।
  • निबंधक कार्यालय द्वितीय को छोड़कर बाकी प्रथम, तृतीय, चतुर्थ और पंचम कार्यालय प्रत्येक रविवार को बारी-बारी से खुलेंगे।
  • यह कार्यालय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खुलेंगे।
  • अप्वाइंटमेंट सुबह 10 से शाम चार बजे तक मिलेगा।

अधिवक्ताओं ने किया था विरोध

अवकाश के दिन उप निबंधक कार्यालय खुलने का अधिवक्ता विरोध कर चुके हैं। जल्द ही तहसील बार एसोसिएशन की बैठक होने जा रही है जिसमें अवकाश में अधिवक्ता, दस्तावेज लेकर आएंगे या नहीं, इसे लेकर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ग्राम परिवहन सेवा: आगरा के नौ नए रूट आवंटित, 28 अप्रैल से चलेंगी बसें

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, लखनऊ-आगरा में पारा हाई; अब सताएगी भीषण गर्मी