विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्राम परिवहन सेवा: आगरा के नौ नए रूट आवंटित, 28 अप्रैल से चलेंगी बसें

Published: Tue, 14 Apr 2026 12:56 PM (IST)

ये बसें गांवों को ब्लॉक और तहसील से जोड़ेंगी, प्रतिदिन कम से कम दो फेरे लगाएंगी। अनुबंधित बसों को परमिट में छूट मिलेगी और पूरी कमाई वाहन मालिक की होगी।

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। मुख्यमंत्री की ग्राम परिवहन सेवा योजना के तहत रोडवेज से अनुबंध के लिए नौ निजी बस संचालकों ने आवेदन किया था।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा निजी बस संचालकों को नौ रूट आवंटित कर दिए गए हैं। जिन पर 28 अप्रैल तक बसं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। बस को एक दिन में कम से दो फेरे उक्त रूट पर लगाने होंगे।

रोडवेज ने अनुबंधित निजी बस संचालकों को आवंटित किए रूट

ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के 15 ब्लाक में बसों को संचालित किया जाना। यह बसें गांव से ब्लाक और तहसील तक चलेंगी। जिनका किराया भी निर्धारित होगा। अनुबंधित बसों को परमिट से 100 प्रतिशत छूट, निर्धारित सीमा तक किराया वसूली का अधिकार के बाद पूरी कमाई वाहन मालिक की होगी। 

ये है आवंटित नौ रूट

  1. रजौरा-शिवलालगुर्जा-राटौली-स्याहीपुरा-फतेहाबाद-आगरा
  2. गोहरा-खेरा राठौर-अभयपुरा-पिनाहट-आगरा
  3. सियाइच-बलीजर-बटेश्वर-बिजकौली-फरैरा-भदरौली-फतेहाबाद-आगरा
  4. मलियाखेड़ा-खिलावली-चित्राहाट-बाह-आगरा
  5. फतेहपुर सीकरी-उंदेरा-बादनपुर-बानपुर-कागारौल-अकोला-आगरा
  6. मेवली-सरेंधी-नगला दूल्हेखां-रसूलपुर-खेरागढ़-सैंया-आगरा
  7. खेरिया-वृथला-लादूखेड़ा-सैंया-तेहरा-सिकंदरपुर-ककुआ-आगरा
  8. गढ़ी दर्याव-धिमिश्री-शमशबाद-बड़ा गांव-बाकलपुर-हिरनेर-दिगनेर-श्यामों-बरौली
  9. लडुआपुरा-अरनौटा-खंडेर-फतेहाबाद-पीपल चौकी-डाैकी-आगरा

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत नौ रूट आवंटित कर दिए गए गए हैं।

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, लखनऊ-आगरा में पारा हाई; अब सताएगी भीषण गर्मी