Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Lok Sabha Election 2024: सज गया फतेहपुर सीकरी का रण, 'RRR' के बीच चुनावी संघर्ष, कांग्रेस ने भी कर दिया नाम का एलान

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 04:59 PM (IST)

    Lok Sabha Election Fatehpur Sikri कांग्रेस ने रामनाथ को उतारा भाजपा से राजकुमार चाहर और बसपा से रामनिवास शर्मा मैदान में। रामनाथ और उनकी पार्टी इसे अपनी ताकत मान रहे हैं। अपनी स्वच्छ छवि के चलते वे अन्य जातियों में पैठ बनाने की कोशिश करेंगे। उधर भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद राजकुमार चाहर मोदी और योगी के चेहरे पर मैदान में हैं।

    Hero Image
    Lok Sabha Election: रामनाथ सिकरवार को कांग्रेस ने दिया है टिकट।

    जागरण संवाददाता, आगरा। फतेहपुर सीकरी में भाजपा ने सांसद राजकुमार चाहर को दोबारा मैदान में उतार दिया। इसके बाद कांग्रेस और बसपा अपने प्रत्याशी चयन पर गहनता से मंथन कर रही थीं। शनिवार दोपहर में बसपा ने रामनिवास शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं रात में कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में रामनाथ सिकरवार को फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी घोषित किया। अब सीकरी का रण सज चुका है। त्रिकोणीय मुकाबले को तीनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं।

    सपा कांग्रेस गठबंधन में है सीट

    कांग्रेस और सपा गठबंधन में फतेहपुर सीकरी सीट कांग्रेस के लिए प्राथमिकता वाली मानी जा रही है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर का चर्चाओं में था। धीरे-धीरे उनके नाम की चर्चाएं धीमी पड़ गईं। दावेदारों की सूची में दूसरा प्रमुख नाम पार्टी ने खेरागढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ चुके रामनाथ सिकरवार का चल रहा था। शुक्रवार को ही उनके नाम पर अंतिम मुहर लग भी गई थी।

    रामनाथ सिकरवार दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे

    शनिवार रात को कांग्रेस ने सूची जारी कर रामनाथ सिकरवार को फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी घोषित कर दिया। वर्ष 2022 में खेरागढ़ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले रामनाथ दूसरे नंबर पर रहे थे। उनकी स्वच्छ छवि के चलते युवा उन्हें पसंद करते हैं। खेरागढ़, फतेहाबाद, बाह और जैतपुर क्षेत्र में ठाकुर समाज से बड़ी संख्या में वोटर हैं। 

    जनता की सेवा में जीवन लगा दूंगा- रामनाथ

    कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद रामनाथ सिकरवार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुझ जैसे सिपाही पर पार्टी ने भरोसा किया। अब मैं पार्टी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। जनता का भरोसा कायम रखने का प्रयास करूंगा। नया इतिहास रचने की इच्छा है। जनता का साथ मिलेगा तो इतिहास जरूर रचा जाएगा। मैं यह जीवन जनता की सेवा में लगा दूंगा।

    Read Also: UP CM Yogi Adityanath: मथुरा से होगी प्रचार की शुरुआत, पश्चिमी यूपी की चुनौती पर क्या है सीएम योगी का जवाब, पढ़िए यहां

    ये हैं रामनाथ सिकरवार

    • नाम: रामनाथ सिंह सिकरवार
    • पिता: निरोत्तम सिंह
    • पता: गांव कठूमरी जगनेर, खेरागढ़
    • शिक्षा: बीए
    • जन्म: 18 मार्च 1968
    • संगठन: लक्ष्मण सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन का गठन वर्ष 2005, संगठन से 2015 में जिला पंचायत सदस्य पद पर दो प्रत्याशी चुनाव में उतारे।
    • वर्ष 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और आठ हजार वोट मिले।
    • इनके नाम एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
    • गुंडा एक्ट में दो बार छह-छह महीने के लिए जिला बदर हुए।
    • गैंगस्टर एक्ट में करीब छह महीने जेल में रहे।
    • 13 अगस्त 201 को कांग्रेस पार्टी से जुड़े, एआइसीसी में सदस्य।
    • वर्ष 2022 में कांग्रेस से विधान सभा चुनाव लड़ा और 60 हजार से अधिक मत प्राप्त किए।

    परिवार में पत्नी विमलेश देवी, मां पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलदेवी हैं। दो भाई ओमप्रकाश सिकरवार और सुल्तान सिंह सिकरवार हैं, जबकि तीन बहन रामरती देवी, रामढेकली देवी और उर्मिला देवी।

    Read Also: Holi Weather Update: कैसा रहेगा होली की धुलेंडी पर मौसम, आज तेज धूप के बाद छाए बादलों के बीच हुई बूंदाबांदी