Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी नफरत और प्रियंका फैला रहीं मोहब्बत का वायरस

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 05 Jan 2022 08:19 PM (IST)

    कांग्रेस विधायक डा. इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना योगी आदित्यनाथ को जामताड़ा आने का दिया निमंत्रण

    Hero Image
    मोदी नफरत और प्रियंका फैला रहीं मोहब्बत का वायरस

    आगरा, जागरण संवाददाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में नफरत का वायरस फैला रहे हैं और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा मोहब्बत का। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सही स्थान मठ में है। उप्र की दुर्दशा देखी नहीं जा रही है। नाम बदलने से विकास नहीं होता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को कांग्रेस के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक और झारखंड के जामताड़ा से विधायक डा. इरफान अंसारी ने यह बातें कहीं। एमजी रोड स्थित हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी के कार्यालय पर प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता ने सत्ता में इसलिए बैठाया था कि विकास होगा, लेकिन यह लोग जनता का विकास न कर केवल अपना विकास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जामताड़ा आए थे और मुझे ललकारा था कि इरफान अंसारी मंदिर बनाएगा क्या? मैं उन्हें जामताड़ा आने का निमंत्रण देता हूं। आइए और देखिए सेकुलरिज्म की पहचान क्या है। विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों मंदिर मैंने बनवाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को कभी सम्मान नहीं दिया, प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं को सम्मान दे रही हैं। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान का हर निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं को मान्य है। हमारी प्राथमिकता उप्र से जातिवाद, हिदूवाद के नाम पर जनता को उद्योगपतियों का गुलाम बनाने वाली सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि यहां पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए पूरे जोश के साथ तैयार हैं। हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी, पार्षद शिरोमणि सिंह, अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, जलालउद्दीन, अश्वनी जैन, विनोद जरारी, नरेंद्र शर्मा, आइडी श्रीवास्तव, सुगम शिवहरे आदि मौजूद रहे।