Agra में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में टकराव, घर पर हमला बोलकर पथराव और फायरिंग
दो पक्षों में रात में टकराव हुआ जिसके बाद मामला शांत लग रहा था लेकिन रविवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गांव में फायरिंग और पथराव की घटना से खलबली मच गई। मौके पर पहुंची ने मामला काबू में किया।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में मलपुरा क्षेत्र के सहारा गांव में पुरानी रंजिश में शनिवार रात को दोनों पक्षों में टकराव हो गया। दबंगों ने दूसरे पक्ष के युवकों से मारपीट की। इसके बाद रविवार दोपहर घर पर हमला बोल दिया। पथराव और फायरिंग में दो लोग घायल हो गए हैं। इन्हें हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पुराने झगड़े में आमने-सामने आए दोनों पक्ष
सहारा निवासी सोनू और पवन का रूपी पक्ष से पुराना झगड़ा है। शनिवार रात दस बजे सोनू और उसका साथी पवन कारगिल चौराहे के पास से घर जा रहे थे। आरोप है कि तभी रूपी पक्ष के युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट कर दी। मामले की शिकायत सिकंदरा थाने में की गई। पुलिस ने रात में कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को दोपहर तीन बजे रूपी पक्ष के लोगों ने सोनू के घर पर हमला बोल दिया।
पथराव करने के बाद आरोपितों ने की फायरिंग
पथराव करने के बाद आरोपितों ने फायरिंग कर दी। इसमें 60 वर्षीय भगवान सिंह और माेनू घायल हो गए। दोनों को स्वजन ने हास्पिटल पहुंचा दिया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सोनू के स्वजन का कहना है कि अगर पुलिस शनिवार रात को ही कार्रवाई कर देती तो आरोपित उनके घर पर हमला नहीं बोलते।
ये भी पढ़ें... Agra: सात फेरे लेकर छह बार झूठा वादा, पत्नी बोली- नहीं है भरोसा, हर बार झूठ बोलता है पति, अब होगा केस दर्ज