Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में सिविल एन्क्लेव के नाम पर सिर्फ सपने, फाइलाें में बातें खाेल रही सच्चाई, पढ़िए एएआइ का सच

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Thu, 28 Jul 2022 09:43 AM (IST)

    आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर इस समय पांच शहराें के लिए है उड़ान। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां बनाया जाना है सिविल एयरपोर्ट। जबकि टीटीजेड से भी नहीं मिली अनुमति। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने दी आरटीआइ में जानकारी। पर्यावरणीय अनुमति न होने से योजना ड्रॉप।

    Hero Image
    आगरा का खेरिया एयरपोर्ट, यहां सिविल एन्क्लेव की योजना ठंडे बस्ते में है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। खेरिया एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव के नए भवन के निर्माण को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ ही ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) अथारिटी ने भी पर्यावरणीय अनुमति प्रदान नहीं की थी। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआइ) इस योजना को ड्राप कर चुकी है। जबकि एयरफोर्स के अधीन इस एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव बन जाने से यात्रियाें को काफी सहूलियत होती। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा डवलपमेंट फाउंडेशन के सचिव अधिवक्ता केसी जैन ने एएआइ से सूचना का अधिकार (आरटीआइ) में जानकारी मांगी थी कि आगरा में सिविल एन्क्लेव के भवन के निर्माण को कब काम किया जाएगा। एएआइ ने 20 जुलाई को इसका जवाब दिया है कि नए सिविल एन्क्लेव के भवन के निर्माण को वर्क अवार्ड करने का काम वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और ताज ट्रेपेजियम जोन अथारिटी से पर्यावरणीय अनुमति नहीं मिलने की वजह से रुका हुआ है।

    एएसआइ ने इससे पहले वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा पर्यावरणीय अनुमति नहीं देने की वजह से सिविल एन्क्लेव की योजना को ड्राप करने की जानकारी आरटीआइ में उपलब्ध कराई थी। पर्यावरण मंत्रालय में एएअाइ ने 26 मार्च, 2018 को सिविल एन्क्लेव को पर्यावरणीय अनुमति देने को आवेदन किया था, जिसे मंत्रालय ने आठ मई, 2020 को डीलिस्ट कर निस्तारित कर दिया था। इसके बाद अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया गया।