योगी आदित्यनाथ दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के परिवार से करेंगे मुलाकात, कल आगरा आएंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा में दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के स्वजन से मुलाकात करेंगे। इस दौरे के लिए ...और पढ़ें

सीएम योगी।
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा का दौरा करेंगे।
वे दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के स्वजन से मुलाकात करेंगे।
प्रशासन ने दौरे के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
जागरण संवाददाता, आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के स्वजन से मुलाकात करने आगरा आएंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शमशाबाद रोड स्थित दिवंगत विधायक के आवास तक पहुंचने वाले मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही अतिक्रमण हटाने और विशेष सफाई अभियान की तैयारी शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर दो बजे दो दिवसीय दौरे पर आगरा होते हुए मथुरा पहुंचेंगे। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मंगलवार दोपहर तीन बजे मथुरा से आगरा के लिए रवाना होंगे।
खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे शमशाबाद रोड स्थित दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर जाएंगे। यहां वह उनके स्वजन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
नगर निगम ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद की शुरू
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए नगर निगम ने संबंधित मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों को व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- मथुरा में सीएम योगी की सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त, 5 जिलों से 1000 पुलिसकर्मी और ड्रोन टीम की तैनाती
यह भी पढ़ें- भाजपा मथुरा से फूंकेगी 2027 के चुनावी बिगुल की रणनीति, 'जीत ही हैट्रिक' का रोडमैप तैयार करने की मैराथन बैठक आज से
मुलाकात के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की भी संभावना
स्वजन से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने की भी संभावना है। हालांकि बैठक का आधिकारिक कार्यक्रम अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जारी हैं।