अब दो के बजाय पांच मिनट रुकेंगी ट्रेन, आगरा के ईदगाह स्टेशन पर 20 गाड़ियों के समय में बड़ा बदलाव
Agra News: आगरा के ईदगाह स्टेशन पर 1 नवंबर से 20 ट्रेनों के समय में बदलाव होगा, कई ट्रेनें अब ...और पढ़ें

Agra News: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आगरा ईदगाह पर 20 ट्रेनों के समय में बदलाव।
कई ट्रेनें अब दो के बजाय पांच मिनट रुकेंगी।
दिसंबर में कुछ ट्रेनें रद्द, रूट भी बदले जाएंगे।
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: ट्रेनों में पार्सल की लोडिंग और अनलोडिंग को देखते हुए एक नवंबर से ईदगाह स्टेशनों पर 20 ट्रेनों के समय में बदलाव होने जा रहा है। कई ट्रेनें दो के बदले पांच मिनट रुकेंगी।
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मुंबई बांद्रा-बरौनी एक्सप्रेस, बरौनी-बांद्रा मुंबई एक्सप्रेस, जोधपुर-वाराणसी एक्सप्रेस, वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस, रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, बांदीकुई-बरेली एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट-कासगंज, आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस दो के बदले पांच मिनट रुकेंगी।
22 दिसंबर को रद रहेगी अजमेर-सियालदह सहित कई ट्रेनें
दुर्गापुर-ओंडाग्राम खंड की मरम्मत का कार्य दिसंबर में होगा। इसके चलते 22 दिसंबर को अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, 23 दिसंबर को सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, 23 दिसंबर को कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस, 24 दिसंबर को ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस रद रहेगी।बीकानेर-सियालदह एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
चार नवंबर को लखनऊ-आगरा इंटरसिटी का संचालन रहेगा प्रभावित
अनवरगंज कानपुर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग प्रणाली का कार्य शनिवार से शुरू होने जा रहा है। इसके चलते चार नवंबर को लखनऊ-आगरा इंटरसिटी सहित दर्जनभर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। वहीं कानपुर से लखनऊ के मध्य चलने वाली कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि लखनऊ-आगरा इंटरसिटी उन्नाव से कानपुर के मध्य 30 मिनट तक खड़ी रहेगी।