Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Flood: यमुना में बहे कार सवार, छत पर बैठकर किया घर फोन; बोले- 'गाड़ी पानी में डूब रही है'

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 05:18 PM (IST)

    आगरा में यमुना नदी में बाईंपुर से सेहत गांव जा रही एक कार बाढ़ के पानी में बह गई। कार में सवार शिवम यादव और निक्की शर्मा ने कार की छत पर चढ़कर मदद के लिए फोन किया। कैलाश मंदिर के गोताखोरों ने ट्रैक्टर की मदद से दोनों को सुरक्षित निकाला लेकिन कार पानी में डूब गई। यमुना में जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

    Hero Image
    यमुना में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात. File

    जासं, आगरा। बाईंपुर से सेहत गांव की ओर जा रहे कार सवार यमुना बाढ़ के तेज बहाव में फंस गए। कार पानी में डूबने लगी तो वह छत पर बैठ गए और मदद के लिए स्वजन को फोन किया। कैलाश मंदिर के गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस बीच कार पानी में पूरी तरह से डूब गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना का जलस्तर बढ़ने से कैलाश मंदिर के साथ ही आसपास के गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सड़कों पर पानी भरा हुआ है। बुधवार रात 11 बजे बाईंपुर निवासी शिवम यादव व निक्की शर्मा क्रेटा कार से सेहत गांव की ओर जा रहे थे।

    गाड़ी की छत पर चढ़ गए दोनों युवक

    सड़क पर भरे पानी का तेज बहाव होने के कारण कार यमुना की ओर जाने लगी। कार पानी में डूबने पर दोनों युवक गाड़ी की छत पर चढ़ गए और मदद के लिए स्वजन के साथ ही गांव के अन्य लोगों को फोन किया। कैलाश मंदिर के महंत भरत गिरि ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह व कैलाश मंदिर के गोताखोर तत्काल मौके पर पहुंचे।

    गोताखोरों ने ट्रैक्टर की मदद से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, उनकी कार पानी में डूब गई है। सूचना मिलने के बाद सिकंदरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।