विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Flood Update: पार्वती नदी के तेज बहाव में बही कैंटर गाड़ी, दो लोग लापता

Published: Fri, 01 Aug 2025 02:17 PM (GMT+05:30)

आगरा के सैंया क्षेत्र में पार्वती नदी में कैंटर गाड़ी समेत तीन लोग बह गए। एक युवक ने टापू पर ...और पढ़ें

नदी में बह रही कैंटर गाड़ी। जागरण
नदी में बह रही कैंटर गाड़ी। जागरण

HighLights

  1. सैंया थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, नदी पार करने को बने रास्ते पर तीन फीट ऊपर बह रहा है पानी
  2. तेज बहाव में गाड़ी बहकर रास्ते से 100 मीटर दूर नदी में एक टापू के पास फंसी
  3. गाड़ी से माल लेने मनिया जा रहे थे बमरौली कटारा और ताजगंज के चार युवक

जागरण संवाददाता, आगरा। सैंया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 8:45 बजे पार्वती नदी के तेज बहाव में कैंटर गाड़ी समेत तीन लोग बह गए। एक युवक ने नदी के बीच बने टापू पर पहुंचकर किसी तरह अपनी जान बचाई। जबकि दाे अन्य के तेज बहाव में बहने की आशंका जताई जा रही है।हादसे की जानकारी पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम युवकों को बचाने के लिए रेस्क्यू कर रही है।

पार्वती नदी पर आगरा और मनिया के बीच आवागमन के लिए सीमेंट की रपट बनी हुई है। जिससे वाहन निकलते हैं। नदी में आई बाढ़ के चलते रास्ता बंद हो गया है। पानी रपट से तीन फीट से अधिक ऊपर बह रहा है। शुक्रवार सुबह ताजगंज के गोबर चौकी के रहने वाले रवि, राकेश समेत तीन युवक और बमरौली कटारा का रहने वाला मुकेश, कैंटर गाड़ी से मनिया जा रहेे थे।

चारों मनिया से माल लोड करने जा रहे थे। ग्रामीणों ने युवकों को नदी में आई बाढ़ का हवाला देकर रोकने का प्रयास किया।जिस पर बमरौली कटारा का मुकेश गाड़ी से उतर गया। ताजगंज गोबर चौकी के रहने वाले रवि और राकेश समेत तीन युवक नदी पार कर रहे थे।

नदी के बीच में रपट पर तेज बहाव में गाड़ी बह गई। वह रास्ते से 100 मीटर दूर जाकर एक टापू पर फंस गई। गाड़ी मे सवार एक युवक टापू पर दिखाई दे रहा है। बाकी दोनों युवकों के बहने की आशंका जताई जा रही है। टापू पर गाड़ी में फंसे युवक को बचाने के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी व एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।