विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दलितों का दम दिखाएगी बसपा: 90 हजार कार्यकर्ता जाएंगे लखनऊ, आकाश आनंद की आगरा में सभा

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:32 AM (IST)

बसपा विधानसभा चुनाव के लिए दलितों का दम दिखाने की तैयारी में है, जिसमें 6 दिसंबर को लखनऊ में डॉ. ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बसपा 6 दिसंबर को लखनऊ में दलित शक्ति प्रदर्शन करेगी

  2. आगरा से 90 हजार कार्यकर्ता अंबेडकर श्रद्धांजलि समारोह में जाएंगे

  3. आकाश आनंद 22 नवंबर को एत्मादपुर में चुनावी सभा करेंगे

जागरण संवाददाता, आगरा। विधानसभा चुनाव के लिए बसपा दलितों का दम दिखाएगी, छह दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में होने जा रहे श्रद्धांजलि समारोह में 90 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए बसपा कार्यकर्ता जुट गए हैं, दलितों के गढ़ से सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं को समारोह में शामिल करने की तैयारी चल रही है।
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने छह दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर होने जा रहे श्रद्धांजलि समारोह में 75 जिलों से कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। जिले की नौ विधानसभा सीटों से 90 हजार बसपा कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी में पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

मुख्य मंडल प्रभारी विमल वर्मा ने बताया कि एक विधानसभा में 40 सेक्टर हैं, हर दो सेक्टर पर एक बस लगाई जाएगी। हर विधानसभा से 10 हजार कार्यकर्ताओं को लखनऊ ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले से करीब 90 हजार कार्यकर्ता जाएंगे। इसके लिए बूथ स्तर और सेक्टर स्तर पर पदाधिकारी बैठक कर रहे हैं।

विमल वर्मा ने बताया कि समारोह में जुटने वाली भीड़ का असर विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। बसपा ने वर्ष 2007 और 2012 में आगरा की नौ विधानसभा सीटों में से छह पर जीत हासिल की थी। 2009 में फतेहपुर सीकरी सीट से बसपा से सीमा उपाध्याय ने चुनाव जीता था। मगर, 2017 और 2022 के चुनावों में बसपा खाता नहीं खोल सकी थी।

22 को आकाश आनंद की एत्मादपुर में सभा

छह दिसंबर से पहले 22 नवंबर को बसपा की एत्मादपुर में चुनावी सभा होने जा रही है। इसमें बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद एत्मादपुर सीट से सर्वेश बघेल को प्रत्याशी घोषित कर सकते हैं। इसके लिए पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। हाइवे किनारे स्थित स्कूल में सभा आयोजित की जाएगी। इससे पहले सितंबर में खेरागढ़ से नीरज रावत को बसपा ने प्रत्याशी घोषित किया था।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव; आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर आज मायावती करेंगी शक्ति प्रदर्शन

यह भी पढ़ें- मायावती का बड़ा एलान: आकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 बड़ी जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की बसपा में वापसी नहीं

सभी प्रत्याशी किए जाने हैं घोषित

छह दिसंबर के समारोह के बाद जिले की सात और विधानसभा के प्रत्याशी घोषित किए जाने हैं। इसमें भी ब्राह्मण और ठाकुर दावेदारों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे दलित के साथ अल्पसंख्यक और सवर्ण समाज के वोट बैंक से जीत दर्ज कर सकें। हर विधानसभा के लिए चार चार दावेदारों की सूची तैयार की है। दिसंबर अंत तक सभी विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।