आगरा के रिदम ने रचा ऐसा कीर्तिमान कि मिलिंद सोमण का रिकॉर्ड भी रह गया पीछे
अभिनेता मिलिंद सोमण का तोड़ा रिकॉर्ड। इटली के सर्विया शहर में आयोजित थी आयरन मैन ट्राय एथलॉन प्रतियोगिता। प्रतियोगिता में लिया था 2080 ने भाग। ...और पढ़ें

आगरा: ताजनगरी के रिदम गर्ग ने इटली में आयोजित आयरन मैन ट्राय एथलॉन प्रतियोगिता जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अभिनेता मिलिंद सोमण का रिकॉर्ड तोड़ उन्होंने आयरन मैन का खिताब अपने नाम किया है।
22 सितंबर को इटली के सर्विया शहर में आयरन मैन ट्राय एथलॉन नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह रियल टाइम रेस ट्रेकिंग का रूप है। अमेरिका सहित कई देशों में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसमें दुनिया भर के लाखों लोग अलग-अलग जगह पर भाग लेते हैं। इटली में आयोजित प्रतियोगिता में 2080 लोगों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को क्वालीफाई करने के लिए एक ही बार में 3.86 किमी तैराकी, 180.25 किमी साइकिल चलाने के बाद 42.20 किमी की दौड़ पूरी करनी थी। मिलिंद सोमण ने 2015 में 15 घंटे 19 मिनट में इसे पूरा किया था। रिदम गर्ग ने 15 घंटे 9 मिनट में इसे पूरा कर इतिहास रच दिया है।
आज है रिदम का जन्मदिन
रिंग रोड स्थित खंडेलवाल कॉलोनी निवासी रिदम का 24 सितंबर को जन्मदिन है। उनके पिता विनोद गर्ग ने बताया कि जन्मदिन से पहले रिदम ने बड़ी खुशी दी है। रिदम वेलर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड फर्म चलाते हैं। रिदम इस प्रतियोगिता के लिए दो साल से मेहनत कर रहे थे। वह अपनी पत्नी मोहिना के साथ 26 सितंबर को आगरा वापस लौटेंगे। यहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
16 घंटे में पूरी करनी थी रेस
प्रतियोगिता 1981 से लगातार आयोजित की जा रही है। 37 साल में 11 भारतीय ही आयरनमैन का खिताब पा सके हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। 16 घंटे में इस रेस को पूरा करना था। अधिकांश लोग इस रेस को पूरा ही नहीं कर पाते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।