आगरा MLC चुनाव बूथ कैप्चरिंग: 27 अधिकारियों पर आरोप पत्र, निर्वाचन आयोग को भेजी रिपोर्ट
आगरा एमएलसी शिक्षक चुनाव में 23 अक्टूबर को तीन बूथों पर हुई बूथ कैप्चरिंग और सुरक्षा लापरवाही को आयोग ने ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
एमएलसी चुनाव में 23 अक्टूबर को बूथ कैप्चरिंग हुई।
सुरक्षा लापरवाही पर आयोग ने गंभीरता से संज्ञान लिया।
27 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ आरोप पत्र भेजे गए।
जागरण संवाददाता, आगरा। एमएलसी शिक्षक चुनाव भले ही खत्म हो गया हो लेकिन 23 अक्टूबर को तीन बूथों की सुरक्षा में जिस तरीके से लापरवाही बरती गई है। बूथों में मत पत्रों को अस्त व्यस्त किया गया। उसे आयोग द्वारा गंभीरता से लिया गया है। आगरा खंड के रिटर्निंग अधिकारी और मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने छह निलंबित अधिकारियों सहित 27 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर आयोग को भेज दिया है। आयोग द्वारा दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया है।
आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आगरा, मथुरा सहित 12 जिले शामिल हैं। 150 बूथ और 50 हजार मतदान हैं। 23 अक्टूबर की सुबह आठ से शाम चार बजे तक जिले के 24 बूथों में मतदान हुआ। मतदान में फतेहाबाद ब्लाक के बूथ नंबर 26, सैंया ब्लाक के 21 में हंगामा हुआ था।
एमएलसी शिक्षक चुनाव में 23 अक्टूबर को तीन बूथों में हुई थी बूथ कैप्चरिंग
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोग बूथों में घुस गए थे। लोगों को रोकने का कोई भी प्रयास नहीं किया गया। दोनों बूथों के मत पत्रों का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था। उसी दिन सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल ने कमिश्नरी में मंडलायुक्त से शिकायत की थी और वीडियो दिए थे।
आगरा खंड के रिटर्निंग अधिकारी और मंडलायुक्त ने निर्वाचन आयोग को भेजी रिपोर्ट
24 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग ने रिटर्निंग अधिकारी और मंडलायुक्त से रिपोर्ट मांगी थी। 25 अक्टूबर को आयोग को रिपोर्ट भेजी गई। रिटर्निंग अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने बताया कि फतेहाबाद और सैंया ब्लॉक के सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो उप निरीक्षकों सहित 27 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आरोप पत्र आयोग को भेज दिए गए हैं।
पुलिस-प्रशासन के छह अधिकारियों को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है। वहीं दो पीठासीन अधिकारियों, तीन मतदान कर्मचारियों और 16 पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है।
इन्हें जारी हुए आरोप पत्र
फतेहाबाद ब्लॉक के कक्ष नंबर एक में बूथ संख्या 26 के सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रभागीय वनाधिकारी विशाल राठौर, सेक्टर पुलिस अधिकारी और अपर निरीक्षक फतेहाबाद पुरुषोत्तम लाल, एकता थाना के उप निरीक्षक सुमित त्यागी (सभी निलंबित हो चुके हैं)
सैंया ब्लॉक के कक्ष नंबर एक में बूथ संख्या 21 के सेक्टर मजिस्ट्रेट और जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी ओपी चक, सेक्टर पुलिस अधिकारी और क्राइम ब्रांच के निरीक्षक हरिशरण सिंह, एत्माद्दौला थाना के उप निरीक्षक संदीप कुमार। (सभी निलंबित हो चुके हैं)
बूथ संख्या 21 और 26 के पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी हैं। वहीं 16 पुलिस कर्मियों में पांच मुख्य आरक्षी और 11 सिपाही शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- हार्ट-किडनी मरीजों के फ्री इलाज को 15 करोड़ Rs, आगरा के SN में राशक कार्ड वाले पेशेंट का निशुल्क ट्रांसप्लांट
यह भी पढ़ें- घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को दिवाली पर राहत: कमर्शियल LPG सिलिंडर महंगा, आगरा का नया रेट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।