Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: आगरा पहुंची बोधि यात्रा, ताजमहल देखा, पर्यटन विभाग ने होटल ताज खेमा में किया स्वागत

    Updated: Tue, 03 Jun 2025 11:17 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित बोधि यात्रा के लिए मेकांग-गंगा देशों के 50 प्रतिनिधियों ने मंगलवार को आगरा में ताजमहल का दीदार किया। इस यात्रा ...और पढ़ें

    Hero Image
    UP News: आगरा पहुंची बोधि यात्रा, ताजमहल देखा, पर्यटन विभाग ने किया होटल ताज खेमा में स्वागत

    जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित की जा रही  बोधि यात्रा (फेम ट्रिप) मंगलवार सुबह आगरा पहुंची। मेकांग-गंगा देशों के 50 प्रतिनिधियों ने सुबह ताजमहल देखा। 

    उत्तर प्रदेश बौद्ध धर्म की पवित्र भूमि, आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक मंच पर ले जाने का यह प्रयास है। ‘बोधि यात्रा’ में पांच आसियान देशों कम्बोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम के 50 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 

    इनमें ट्रैवल एजेंट्स, इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर और बौद्ध भिक्षु शामिल हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने प्रतिनिधियों का स्वागत होटल ताज खेमा में किया। आसियान देशों के प्रतिनिधि लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें