Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रॉड से पानी गर्म करते हैं तो रहें सावधान, करंट ने तीन लोगों को पहुंचाया अस्पताल… कर दी थी बड़ी गलती

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 11:12 PM (IST)

    UP News - एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना क्षेत्र में पानी गर्म करने की इलेक्ट्रिक रॉड में करंट आ गया। पानी गर्म कर रही 75 वर्षीय वृद्धा करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गई। घर में मौजूद सात साल के पोते ने किरायेदार महिला को बुलाया। वृद्धा को बचाने के चक्कर में वो भी राड से चिपक कर बेहोश हो गई।

    Hero Image
    रॉड से पानी गर्म करते हैं तो रहें सावधान।

    जागरण संवाददाता, आगरा। एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना क्षेत्र में पानी गर्म करने की इलेक्ट्रिक रॉड में करंट आ गया। पानी गर्म कर रही 75 वर्षीय वृद्धा करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गई। घर में मौजूद सात साल के पोते ने किरायेदार महिला को बुलाया। वृद्धा को बचाने के चक्कर में वो भी राड से चिपक कर बेहोश हो गई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों को बचाने आया वृद्धा का पुत्र भी बिजली का झटका लगने से बेहोश हो गया। पड़ोसियों ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। वृद्धा का गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। किराएदार महिला अब खतरे से बाहर है।

    यह है पूरा मामला

    ट्रांस यमुना फेस टू की रहने वाली सावित्री दोपहर तीन बजे के करीब घर पर इलेक्ट्रिक रा से स्टील की बाल्टी में पानी गर्म कर रही थीं। राड में करंट आने से वो चपेट में आ गई। शार्ट सर्किट से कमरे में धुआं भर गया। 

    घर पर मौजूद सात साल के पोते उत्सव ने दादी की हालत देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर किरायेदार नर्स पूनम कमरे में आ गई। उसने तत्काल मकान मालिक सावित्री के बेटे रामनरेश को फोन करके जानकारी दी। 

    वृद्धा को बचाने के दौरान उसको भी करंट लग गया। दोनों को बेहोश देखकर बेटे रामनरेश ने उन्हें करंट की चपेट से मुक्त कराने का प्रयास किया। रामनरेश भी बिजली का झटका लगने से बेहोश हो गया। 

    पड़ोसियों ने बचाई जान

    मोहल्ले वालों को तीन लोगों के करंट की चपेट में आने की जानकारी हुई। पड़ोसियों ने मेन स्विच बंद कर तीनों को सीपीआर दिया। बेटा रामनरेश तुरंत होश में आ गया। वृद्धा और किरायेदार पूनम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूनम की हालत खतरे से बाहर है और सावित्री का गंभीर अवस्था में इलाज किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: UP DGP : उत्तर प्रदेश का अगला डीजीपी कौन? IPS आनंद कुमार और प्रशांत कुमार के अलावा ये चेहरे दौड़ में शामिल

    यह भी पढ़ें: नई नवेली बहू को मेकअप करते देख सास को भी चढ़ गया शौक, लगा ली महंगी वाली क्रीम, फिर…