विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बार्सिलोना के जोस और इजाबेल इंडियन कल्चर से हुए इंप्रेस, मंदिर में लिए सात फेरे अब निभाएंगे सात वचन

By Nirlosh KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 03 Dec 2022 07:38 AM (IST)

Foreign Couple Marriage In Agra Teample भारतीय संस्कृति से प्रभावित विदेशी युगल ने लिए सात फेरे। बार्सिलोना के जोस और ...और पढ़ें

Foreign Couple Marriage: आगरा के मंदिर में शादी की रस्मों के बीच बार्सिलोना के जोस और इजाबेल
Foreign Couple Marriage: आगरा के मंदिर में शादी की रस्मों के बीच बार्सिलोना के जोस और इजाबेल

आगरा, जागरण संवाददाता। भारतीय संस्कृति से विदेशी युगल इतना प्रभावित हुआ कि उसने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी का निर्णय कर लिया। शुक्रवार को धांधूपुरा स्थित मंदिर में स्पेन के जोस और इजाबेल ने सात फेरे तो लिए ही, एक-दूजे को सात वचन भी दिए। भारतीय शादी का वीडियो देखने के बाद विदेशी युगल ने दोबारा शादी करने की इच्छा जताई थी।

भारत की यात्रा पर नवंबर में आए हैं दोनों

स्पेन के बार्सिलोना निवासी जोस लोजानो (65) और इजाबेल फुऐंट्स (60) 28 नवंबर को भारत यात्रा पर आए थे। गुरुवार को दोनों आगरा पहुंचे थे। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से होने वाली शादियों के वीडियो देख रखे थे। भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों से दाेनों इतना प्रभावित हो गए कि उन्होंने दोबारा शादी करने का निर्णय ले लिया। उन्होंने गाइड भागवत शर्मा से अपनी इच्छा जताई।

ये भी पढ़ें;

Varanasi Special: काशी के पौराणिक मंदिरों की पहचान बताएंगे 100 भव्य स्तंभ, 24.35 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

गाइड ने वीरू के सहयोग से ताजगंज के धांधूपुरा स्थित जाहरवीर बाबा मंदिर में शादी की व्यवस्था कराई। शुक्रवार को पं. विनोद तिवारी ने मंदिर में दोनों की हिंदू रीति-रिवाजों से शादी संपन्न कराई। दोनों ने परंपरागत भारतीय परिधान धारण किए थे। पं. विनोद तिवारी ने शादी के मंत्रों के साथ ही सात वचनों को गाइड की सहायता से दोनों को समझाया।

भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों ने किया प्रभावित

जोस ने बताया कि उन्होंने भारतीय शादियों के बहुत से वीडियो देखे थे। भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों से वह बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने इजाबेल को दोबारा हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करने के बारे में बताया तो उन्होंने सहर्ष सहमति प्रदान कर दी। इसके बाद उन्होंने गाइड से इस बारे में बात की। वहीं, इजाबेल का कहना था कि भारतीय संस्कृति से वह हमेशा से प्रभावित थीं। हिंदू रीति-रिवाजों से दोबारा शादी करने के बाद वह बहुत प्रसन्न महसूस कर रही हैं।