Bank Holidays: अक्टूबर में कैलेंडर देख जाएं बैंक, आगरा में कितने दिन रहेगा अवकाश, देखिए छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holidays त्योहारी सीजन में छुट्टियां ही छुट्टियां हैं। अक्बूबर महीने में महानवमी दशहरा दीपावली गाेवर्धन पूजा की हैं छुट्टियां। आने वाले दिनों में अवकाश के कारण परेशानी न हो इसलिए पहले से ही चेक और रुपयों का इंतजाम करके रखिए।
आगरा, जागरण संवाददाता। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है, तो बाजार में भी भीड़ उमड़ने लगी है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं और आवश्यक कार्य भी निपटा रहे हैं। अगर बैंक जाने का मन बना रहे हों, तो कैलेंडर जरूर देख लें। विभिन्न जयंती और दशहरा, दीपावली के कारण अक्टूबर में 12 दिन बैंक का अवकाश रहेगा।
दो अवकाश हो रहे कम
शुरुआत और अंतिम सप्ताह में सबसे ज्यादा दिन बैंक रहेगा। दीपावली का अवकाश बैंक के कैलेंडर में 24 अक्टूबर को हैं, जबकि गोवर्धन पूजा का 26 अक्टूबर को दर्ज है। इसको लेकर बैंक कर्मियों में भ्रम है और उन्हें आगामी निर्देशों का इंतजार है। वहीं अक्टूबर में पांच रविवार हैं और दूसरे एवं चतुर्थ शनिवार को भी बैंक बंद रहता है। गांधी जयंती और ईद मिलादुन्नबी के दिन रविवार पड़ रहा है, इस कारण दो अवकाश कम हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें... Murder Mystery: 600 नंबर्स और 200 घरों के दरवाजे खटखटाए, नहीं हुई शव की शिनाख्त, आज भी चुनौती बनी है महिला की पहचान
ये रहेंगे अवकाश
- दो, अक्टूबर, गांधी जयंती, रविवार
- चार, अक्टूबर, महानवमी, मंगलवार
- पांच, अक्टूबर, विजय दशमी, बुधवार
- आठ, अक्टूबर, द्वितीय शनिवार
- नौ, अक्टूबर, ईद मिलादुन्नबी, रविवार
- 16, अक्टूबर, रविवार
- 22, अक्टूबर, चतुर्थ शनिवार
- 23, अक्टूबर, रविवार
- 24, अक्टूबर, दीपावली, सोमवार
- 26, अक्टूबर, गोवर्धन पूजा, बुधवार
- 27, अक्टूबर, चित्रगुप्त जयंती, भाईदूज, गुरुवार
- 30, अक्टूबर, रविवार
अवकाश में ऐसे करें कार्य
अवकाश के दिनों में भी नेट बैंकिंग से कार्य किए जा सकते हैं। किसी खाते तक धनराशि पहुंचाने, मंगाने में ये सहयोगी है। इसके साथ ही डेबिट, रुपये कार्ड के माध्यम से लेन-देन कर सकते हैं। अवकाश के दिनों में बैंकों को एटीएम में धनराशि पर्याप्त रखनी होती है।
ये भी पढ़ें...
ग्राहकों को डिजिटल माध्यम का अधिक प्रयोग करना चाहिए। साथ ही एटीएम में धनराशि की उपलब्धता रहती है। - एलसी मीणा, रीजनल मैनेजर, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया