Azaadi Ka Amrit Mahotsav: आजादी के जश्न में डूबी तीर्थ नगरी मथुरा, बिहारी जी के दर्शन को उमड़े भक्त
Azaadi Ka Amrit Mahotsav नगर निगम वृंदावन जोन कार्यालय पर अपर नगर आयुक्त सतेन्द्र कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद गांधी पार्क में ध्वजारोहण हुआ। नगर कॉंग्रेस कमेटी की प्रभातफेरी गोविंद मंदिर स्तिथ आजाद पार्क से शुरू हुई और नगर भ्रमण करते हुए यहीं खत्म हुई।
आगरा, जेएनएन। आजादी के अमृत महोत्सव पर रविवार को तीर्थनगरी मथुरा आजादी के जश्न में डूबी नजर आई। जगह जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने ध्वजारोहण किया। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। उधर वृंदावन में नगर निगम पर ध्वजारोहण हुआ, तो कांग्रेस ने प्रभातफेरी निकाल शहीदों को नमन किया। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ा था। मंदिर के अंदर और बाहर लाखों भक्तो की भीड़ और तिरंगे रंग में रंगे होटल गेस्ट हाऊस आजादी के जश्न में डूबे नजर आए। सामाजिक संगठनों ने देशभक्ति परक कार्यक्रम आयोजित किये।
नगर निगम वृंदावन जोन कार्यालय पर अपर नगर आयुक्त सतेन्द्र कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद गांधी पार्क में ध्वजारोहण हुआ। नगर कांग्रेस कमेटी की प्रभातफेरी गोविंद मंदिर स्तिथ आजाद पार्क से शुरू हुई और नगर भ्रमण करते हुए यहीं खत्म हुई। नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने ध्वजारोहण किया। महिला आश्रय सदन में ध्वजारोहण कार्याक्रम में माताओं ने उत्साह दिखाया। माताओं ने आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए सदन में तरह तरह की रंगोली बनाईं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।