भाजयुमो महानगर अध्यक्ष पर हमले में पुलिस की कार्रवाई, थाने पर डटे भाजपाई, पांच लोगों को खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
शाहगंज में गुरुवार की रात को दबंग ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पर फायरिंग हुई थी कार में भी तोड़फोड़ की गई थी। आधी रात तक शाहगंज थाने पर भाजपा कार्यकर्ता जुटे रहे। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा के शाहगंज में गुरुवार की रात को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) महानगर अध्यक्ष पर हमले में दो नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजयुमाे नेता पर जानलेवा हमले से आक्राेशित भाजपाई आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाहगंज थाने पर आधी रात तक जुटे रहे।
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित गुरुवार की रात करीब दस बजे कार से शाहगंज में सत्तो लाला वाली गली में गए थे। उनके साथ गोगा माैर्य, जीतू प्रजापति, नितिन पाराशर भी थे। चारों वहां एक दुकान पर खड़े थे। अारोप है कि इसी दौरान वहां पर दबंग शाहिद व आसिफ बेग निवासी कोलियाई अपने तीन साथियों के साथ पहुंच गए। आरोपित कार से उतरते ही गाली-गलौज करने लगे।
आरोपितों ने अपनी कार से हथियार निकाल लिए, यह देख वह भागने लगे। जिस पर आरोपितों ने फायर कर दिया। इसके बाद उनकी गाडी में तोड़फोड़ कर दी। भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के बाद दर्जनों कार्यकर्ता शाहगंज थाने पर जुट गए। वह आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस द्वारा गोगा मौर्य व भाजयुमो महानगर अध्यक्ष का मेडिकल करा मुकदमा दर्ज करने पर आक्रोशित कार्यकर्ता शांत हुए। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह सिराेही ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया है, विवेचना की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।