Agra: फर्जी पैरा मेडिकल चलवाने वाले जालसाज के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, गोरखपुर पुलिस ने की कार्रवाई
शाहगंज के गणेशनगर में रहने वाला पंकज पोरवाल अब्दुल कलाम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के नाम से फर्जी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट खोलने की फ्रेंचाइजी देता था। गोरखप ...और पढ़ें

जागरण टीम, आगरा। फर्जी मान्यता देकर प्रदेश के 11 जिलों में पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट खुलवाने वाले आगरा के जालसाज पंकज पोरवाल के घर गोरखपुर पुलिस ने मंगलवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया। पंकज की पत्नी कंचन और भाई इन्दीवर पांच महीने से फरार हैं।
शाहगंज के गणेशनगर में रहने वाला पंकज पोरवाल अब्दुल कलाम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के नाम से फर्जी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट खोलने की फ्रेंचाइजी देता था। गोरखपुर के चौरी चौरा थाने में गांव विशंभरपुर निवासी विजय प्रताप सिंह ने जनवरी 2023 में न्यायालय के आदेश पर पंकज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। सितंबर 2023 को पंकज पोरवाल को गिरफ्तार कर जालसाजी का पर्दाफाश किया। वह पत्नी कंचन व भाई इन्दीवर की मदद से गिरोह चला रहा था।
800 छात्र हुए ठगी का शिकार
प्रदेश के 11 जिलों में फर्जी दस्तावेजों से 14 पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट खुलवाए थे। इनमें पढ़ाई करने वाले 800 छात्र ठगी के शिकार हुए थे। एएसपी कैंट गाेरखपुर मानुष पारीक ने बताया कि मंगलवार को कैंट थाना पुलिस ने पंकज के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।