Ashad Month Calendar 2022: 15 जून से शुरू हो रहा है आषाढ़ का महीना, नोट कर लें प्रमुख त्योहार और तिथियां
Ashad Month Calendar 2022 हिंदू पंचांग के इस चौथे माह आषाढ़ में चार्तुमास आरंभ होता है। भगवान नारायण चार माह सोने के लिए चले जाते हैं। वहीं इसी माह गुप्त नवरात्रि में तंत्र मंत्र के साधक नौ दिनों तक देवी साधना करते हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। 15 जून से आषाढ़ का महीना शुरू हो रहा है, जोकि 13 जुलाई तक चलेगा। आषाढ़ का महीना हिंदू पंचांग के अनुसार चौथा महीना है और इसी मास से चातुर्मास प्रारंभ होता है। विष्णु एकादशी के दिन से देवी-देवता चार माह के लिए शयन करने चले जाएंगे। इसे चातुर्मास भी कहा जाता है। धर्म वैज्ञानिक पंडित वैभव जोशी के अनुसार देवी-देवताओं के चार माह तक विश्राम में जाने की अवधि तक शास्त्रों के मुताबिक सभी मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। चार माह बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को देवता शयन से उठेंगे, जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। इस दिन के बाद फिर से मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।
क्यों खास है आषाढ़ का महीना?
यह समय ध्यान, योग और अध्ययन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके अलावा क्योंकि इस महीने का सीधा संबंध भगवान शिव से है, इस दौरान उनके साथ भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। इसके अलावा इस महीने में जो भी एकादशी, प्रदोष व्रत या मासिक शिवरात्रि आती है, उसका भी विशेष महत्व है क्योंकि एकादशी का सीधा संबंध भगवान विष्णु से है, जबकि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित बहुत ही पवित्र दिन माने जाते हैं। इसके अलावा आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि भी आती है।
आषाढ़ के महीने में क्या करें, क्या ना करें?
हालांकि जून के महीने में आषाढ़ महीने के केवल 15 दिन ही होंगे, हालांकि इस दौरान बारिश का मौसम शुरू हो जाता है। ऐसे में संक्रमण का खतरा रहता है, इसलिए इस महीने में उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा व्यक्ति को इस दौरान अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। इसके लिए आपको संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। साथ ही अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें।
आषाढ़ मास में व्रत और पर्व
15 जून- मिथुन संक्रांति
17 जून- संकष्टी गणेश चतुर्थी
19 जून- फादर्स डे
21 जून- कालाष्टमी
24 जून- योगिनी एकादशी
26 जून- प्रदोष व्रत
27 जून- रोहिणी व्रत, शिवरात्रि का महीना
29 जून- अमावस्या
30 जून- गुप्त नवरात्रि शुरू, चंद्र दर्शन
01 जुलाई- जगन्नाथ रथ यात्रा
03 जुलाई- वरद चतुर्थी, सेंट थॉमस डे
04 जुलाई- कौमर षष्ठी, सोमवार व्रत
07 जुलाई- दुर्गाष्टमी व्रत
10 जुलाई- बकरीद (ईद-उल-अजहा), आषाढ़ी एकादशी
11 जुलाई- जया पार्वती व्रत शुरू, प्रदोष व्रत, सोम प्रदोष व्रत, जनसंख्या दिवस
13 जुलाई- सत्य व्रत, व्यास पूजा, पूर्णिमा, पूर्णिमा व्रत, गुरु पूर्णिमा
धर्म वैज्ञानिक पंडित वैभव जय जोशी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।