Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: खेत से खरबूज तोड़ने के शक में मालिक की क्रूरता, मासूम को ईंट से मार डाला, एक घंटे तड़पती रही बच्ची

    Updated: Wed, 29 May 2024 08:13 AM (IST)

    Agra News ईंट मारने के बाद बच्ची खेत में पड़ी रही। एक घंटे बाद वहां पहुंचे स्वजन बालिका को लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस ...और पढ़ें

    Hero Image
    Agra News: खेत से खरबूज तोड़ने के शक में मासूम को ईंट से मार डाला

    संवाद सूत्र,शमसाबाद- जागरण (आगरा)। खेत से खरबूज तोड़ने के शक में खेत मालिक क्रूर हो गया। उसने मासूम को सिर में ईंट मार दी। लहूलुहान होकर मासूम खेत की मेड़ पर तड़पती रही, लेकिन उसने रहम नहीं किया। 

    शमसाबाद क्षेत्र के गांव हुमायूंपुर के रहने वाले सुभाष गुरुग्राम में हलवाई का काम करते हैं। मंगलवार शाम पांच बजे वे अपने घर से आठ सौ मीटर की दूरी पर स्थित रोहई के रहने वाले हरिओम शर्मा के खेत से खरबूज खरीदने गए थे। थोड़ी देर बाद ही उनकी चार वर्षीय बेटी खुशबू भी उनके पीछे-पीछे खेत की ओर चली गई। तब उन्हें जानकारी नहीं हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुभाष खरबूज खरीदने के बाद घर चले गए। खुशबू उन्हें रास्ते में भी नहीं दिखी। थोड़ी देर बाद जब उन्हें खुशबू घर में नहीं दिखी तो उन्होंने तलाश की। सुभाष के चचेरे भाई टिंकू ने खुशबू को हरिओम के खेत की मेड़ पर लहूलुहान पड़ा देखा। पास में ही ईंट पड़ी थी।

    ये भी पढ़ेंः Deh Vyapar: पूर्व नौसेना अधिकारी के फ्लैट में देह व्यापार, अय्याशी का हर सामान मौजूद, शराब-कंडोम, यौन शक्ति की दवाएं आगरा पुलिस को मिलीं

    इलाज मिलने से पहले तोड़ा दम

    सुभाष ने बताया कि उस समय खुशबू की सांसें चल रही थीं। वे उसे लेकर शमसाबाद पहुंचे। यहां से जीआर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। मगर, वहां पहुंचने से पहले ही खुशबू की सांसें थम गई थीं। रात नौ बजे खुशबू का शव गोद में लेकर मां सुमिता थाना शमसाबाद पहुंच गईं। इसके बाद सुभाष ने हरिओम के खिलाफ हत्या की तहरीर दी।

    ये भी पढ़ेंः रेड जोन में धधक रहा आगरा, कब मिलेगी शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

    खेत पर न आने की दी थी धमकी

    आरोप है कि हरिओम और उनके पिता ने पहले ही उन्हें धमकी दी थी कि बच्चों को खेत न आने दें। नहीं तो अच्छा नहीं होगा। सुभाष का आरोप है कि उनकी खुशबू अबोध थी। उनके पीछे-पीछे खरबूज लेने खेत पर गई थी और वहीं रुक गई। खरबूज तोड़ने के शक पर हरिओम ने उसकी हत्या की है। डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।