विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा AQI आज: रोहता-शास्त्रीपुरम में बढ़ा प्रदूषण, कहां कितनी जहरीली है हवा? फतेहपुर सीकरी में 306 पहुंचा एक्यूआई

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:52 AM (IST)

हवा में पीएम2.5 और पीएम10 की अधिक मात्रा के कारण दमा रोगियों को समस्या हो रही है, जिसके चलते विशेषज्ञों ने मास्क पहनने की सलाह दी है।

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. रोहता में AQI 238, शास्त्रीपुरम में 223 दर्ज हुआ

  2. फतेहपुर सीकरी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब, AQI 306

  3. दमा रोगियों को मास्क पहनने और सावधानी बरतने की सलाह

जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में मौसम शुष्क होने के साथ ही हवा में वायु प्रदूषण का जहर घुलने लगा है। सोमवार को शहर में रोहता और शास्त्रीपुरम में हवा खराब स्थिति में रही। रोहता में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 238 और शास्त्रीपुरम में 223 पर पहुंच गया।

रविवार को रोहता में एक्यूआई 149 और शास्त्रीपुरम में एक्यूआई 123 रहा था। उधर, फतेहपुर सीकरी में एक्यूआई बहुत खराब स्थिति में 306 रहा, जबकि रविवार को एक्यूआई मध्यम स्थिति में 122 था।

रोहता में 238 और शास्त्रीपुरम में 223 रहा सोमवार को एक्यूआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीपी) के पोर्टल पर उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को शहर में एक्यूआई 172 रहा, जो रविवार के एक्यूआई 138 से अधिक था। संजय प्लेस में एक्यूआई 176 रहा, जो रविवार के एक्यूआई 219 से कम था। संजय प्लेस, शास्त्रीपुरम और रोहता में हवा में अति सूक्ष्म कणों (पीएम2.5) और मनोहरपुर, सेक्टर तीन-बी आवास विकास कॉलोनी और शाहजहां गार्डन में हवा में धूल कणों (पीएम10) की मात्रा अधिक दर्ज की गई।

फतेहपुर सीकरी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब स्थिति में दर्ज की गई

फतेहपुर सीकरी में भी हवा में अति सूक्ष्म कण अधिक घुले रहे। सीपीसीबी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार 24 घंटे में हवा में घुले अति सूक्ष्म कणों की मात्रा 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और धूल कणों की मात्रा 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। हवा में अति सूक्ष्म कणों की मात्रा अधिक घुली होने से दमा रोगियों, बुजुर्गाें को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

मॉनीटरिंग स्टेशनों पर हवा में घुले अति सूक्ष्म कण: स्टेशन, न्यूनतम, अधिकतम, औसत

  • संजय प्लेस, 66, 314, 176
  • मनोहरपुर, 76, 182, 126
  • सेक्टर तीन-बी आवास विकास कॉलोनी, 60, 194, 114
  • शास्त्रीपुरम, 76, 315, 223
  • रोहता, 74, 340, 238
  • शाहजहां गार्डन, 46, 153, 83

मास्क लगाकर रहें

एसएन मेडिकल कालेज के श्वसन रोग विभाग के डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि अति सूक्ष्म कण सांस के साथ श्वसन नलिका में पहुंच जाते हैं, जिससे उसमें सूजन आ जाती है। अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में जाने से बचें और मास्क लगाकर रहें।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर गाय के गोबर से बने दीयों से रोशन करें घर, पर्यावरण भी रहेगा सुरक्षित, आगरा नगर निगम में लगा काउंटर

यह भी पढ़ें- DVVNL का नया बिजली कनेक्शन महंगा: स्मार्ट मीटर के आवेदन अटके, चीफ इंजीनियर ने बताई वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।