Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है AI, नेशनल चैंबर के सेमिनार में हुई चर्चा

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 03:43 PM (IST)

    आगरा में नेशनल चैंबर द्वारा एआइ के साथ व्यापार में क्रांति विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। आइबीएम के पीयूष अग्निहोत्री ने बताया कि एआइ व्यापार का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उन्होंने उत्पादन मार्केटिंग और एचआर जैसे क्षेत्रों में इसके उपयोग पर प्रकाश डाला।

    Hero Image
    व्यापार बढ़ाने में भूमिका निभा सकता है एआइ। जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। कोई भी व्यापार इससे अछूता नहीं है। एआइ के प्रयोग से व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। यह विचार बतौर मुख्य वक्ता आइबीएम मुंबई के पीयूष अग्निहोत्री ने संजय पैलेस स्थित होटल फेयरफील्ड में नेशनल चैंबर द्वारा आयोजित सेमिनार में रखे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एआइ के साथ व्यापार में क्रांति विषय पर आयोजित सेमिनार में उन्होंने एआइ के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। बताया, इसकी विभिन्न स्टेज होती हैं। व्यापार के हिसाब से इसका प्रयोग कर सकते हैं। एआइ दोस्त है, जो आपको सुनेगा फिर उसी के अनुसार सलाह देगा।

    यह आज की सोच नहीं है। यह 1940 से क्रियान्वित है। जनरेटिंग एआइ के माध्यम से उद्योग की पीपीटी तैयार कर सकते हैं। प्रोडेक्शन, इनोवेशन, मार्केटिंग, सेल्स, एचआर से लेकर तमाम सेक्टरों में एआइ का प्रयोग हो रहा है। इसमें सभी प्रकार का डाटा फीड होता है।

    उद्यमी से लेकर छात्रों तक के लिए बेहतर तरीके से कार्य करता है। पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने मांग की कि आगरा में बहुत तेजी से ब्रेनड्रेन हो रहा है। इसे रोकने के लिए औद्योगिक अनुसंधान शोध की स्थापना की जानी चाहिए। चैंबर अध्यक्ष ने डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सहयोग से औद्योगिक अनुसंधान शोधा (आईबीएम) खोलने का प्रस्ताव शीघ्र आइबीएम मुंबई भेजने का भरोसा दिया।

    कौन-कौन रहे मौजूद?

    वीसी प्रो. आशुरानी ने कहा कि हमें स्माल स्केल इंड्रस्ट्री पर कार्य करना चाहिए। एआइ से हम उद्योगों को नई दिशा दे सकते हैं। चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, एजुकेशन एवं टेक्सटाईल्स प्रकोष्ठ के चेयरमैन सचिन सारस्वत, सदस्य मयंक मित्तल, नीरज अग्रवाल, सिद्धार्थ गोयल, शालिनी यादव, नवी गुप्ता, रीमझीम जैन, यशगर्ग, शिवानी, शैलेष अग्रवाल, मोहम्मद अदान, विनोद कुमार सिंह, परम अग्रवाल, विवेक मंगल, डा. गुंजन भटनागर आदि मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner