विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा की रेखा देवी ने ड्रोन से खेती में रचा इतिहास, प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा

Published: Sun, 15 Nov 2026 09:27 PM (GMT+05:30)

आगरा की रेखादेवी ड्रोन का उपयोग कर खेतों में कीटनाशक और यूरिया का छिड़काव कर अपनी पहचान बना रही हैं।

रेखा देवी।

रेखा देवी।

HighLights

  1. रेखादेवी ड्रोन से कीटनाशक और यूरिया का छिड़काव करती हैं।

  2. उनके इस कार्य की प्रधानमंत्री मोदी ने भी प्रशंसा की।

  3. ड्रोन से छिड़काव से समय और मेहनत की बचत होती है।

जागरण संवाददाता, आगरा। महिलाएं अब खेती-किसानी में भी अपनी मेहनत और हुनर से नई पहचान बना रही हैं। घर की आर्थिक मजबूती में योगदान देने के साथ आत्मनिर्भरता की मिसाल भी पेश कर रही हैं।

खंदौली विकास खंड के गांव गढ़ी राठौर, ग्राम पंचायत सैमरा की रेखा देवी इसका उदाहरण हैं। वे ड्रोन के जरिये खेतों में कीटनाशक दवाओं और यूरिया का छिड़काव कर रही हैं। उनकी पहचान अब गांव और ब्लाक तक सीमित नहीं है। आसपास के जिलों से भी उन्हें छिड़काव के आर्डर मिल रहे हैं। उनके इस कार्य की प्रधानमंत्री भी प्रशंसा कर चुके हैं।

रेखा देवी वर्ष 2018 में जय मां संतोषी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। समूह की सदस्य के रूप में काम करते हुए उन्होंने आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखा। करीब तीन वर्ष पहले जिला मिशन प्रबंधक ने उन्हें ड्रोन प्रशिक्षण के लिए आवेदन कराया।

इसके बाद हिंदुस्तान उर्वरक रसायनिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद बुलाया। वहां प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हुई परीक्षा में भी उन्होंने सफलता हासिल की। इसके बाद कंपनी की ओर से उन्हें निश्शुल्क ड्रोन उपलब्ध कराया गया।

ड्रोन मिलने के बाद रेखा देवी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने इस काम में अपनी अलग पहचान बनाई। अब उन्हें कीटनाशक दवाओं और उर्वरकों के छिड़काव के लिए आसपास के जिलों से भी आर्डर मिल रहे हैं। इससे उनकी आमदनी के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

समय और मेहनत दोनों की बचत

रेखा देवी बताती हैं कि ड्रोन से कीटनाशक दवा हो या उर्वरक, दोनों का छिड़काव एक समान तरीके से होता है। इससे खेतों में दवा और यूरिया के छिड़काव में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है। साथ ही किसानों को कम मेहनत में काम पूरा कराने की सुविधा मिलती है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने दलित को बताया 'दमदार', आगरा के महासम्मेलन में बोले- 2027 में यह भाजपा सफाया करेगा

यह भी पढ़ें- कोई मगरमच्छ से भिड़ गया, तो किसी ने विदेश में गाड़ा झंडा; आगरा के इन 'छोटे उस्तादों' के कारनामे जान रह जाएंगे दंग

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।