Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब शौच और नहाने पर भी जीएसटी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 09 Sep 2017 01:14 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, आगरा : सुलभ शौचालयों का प्रयोग करने वाले लोगों की जेब अब और भी हल्की ...और पढ़ें

    Hero Image
    अब शौच और नहाने पर भी जीएसटी

    जागरण संवाददाता, आगरा : सुलभ शौचालयों का प्रयोग करने वाले लोगों की जेब अब और भी हल्की होगी। शौच के साथ नहाने पर भी गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) अदा करना पड़ेगा। जीएसटी को लेकर नगर निगम में संशय की स्थिति है, जिसे देखते हुए शासन से मार्गदर्शन मांगा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा शहर में 70 सुलभ शौचालय बने हुए हैं। यह रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों व अन्य सार्वजनिक जगहों के आसपास हैं। हर दिन सैकड़ों की तादाद में लोग इनका प्रयोग करते हैं। शौच पर पांच रुपये, नहाने पर छह रुपये और शौच व नहाने पर 10 रुपये का शुल्क निर्धारित है। जो भी शुल्क मिलता है। उससे सुलभ शौचालयों का रखरखाव किया जाता है। एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद शौचालयों के शुल्क में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। इनसे 18 फीसद का जीएसटी वसूला जाएगा। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि शौच, नहाने के लिए एक-एक रुपये अतिरिक्त देना पड़ेगा। टैक्स कब से वसूला जाएगा, इसका निर्णय अभी तक नहीं हुआ है। इसके लिए शासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी को पर्ची नहीं दी जाएगी। आने वाले समय में इसका भी इंतजाम किया जाएगा। सुलभ शौचालयों की निगरानी की जिम्मेदारी नगर निगम की है।

    आसानी से मिलेंगे खुले पैसे :नगर निगम द्वारा 70 शौचालयों पर खुले पैसों के इंतजाम के लिए कहा गया है। जिससे खुले पैसों को लेकर विवाद न हो।

    सार्वजनिक शौचालय नहीं आएंगे दायरे में:शहरी क्षेत्र में 150 सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं। इन्हें नगर निगम द्वारा संचालित किया जा रहा है। इन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता। इन्हें जीएसटी से बाहर रखा गया है।