झूठ बोलकर प्रेमी के साथ कहां गई थी महिला, पीछे से पहुंच गया पति तो उड़ गए होश
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में मिली जिसके बाद उसके पति ने परिजनों संग हंगामा किया। महिला का अफेयर अस्पताल के कंपाउंडर से चल रहा था। पति को व्हाट्सएप क्लोन के जरिए अफेयर का पता चला। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को कमला नगर थाने भेज दिया

जागरण संवाददाता, आगरा। बेटे की थेरेपी कराने के बहाने महिला प्रेमी के साथ सिकंदरा क्षेत्र के होटल पहुंच गई। जानकारी पर पति स्वजनों के साथ होटल पहुंच गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थाने पर भी काफी देर तक हंगामा चला। हालांकि बाद में महिला के कमला नगर क्षेत्र के होने पर सिकंदरा पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना कमलानगर भेज दिया। मामले में युवक ने पत्नी अथवा उसके प्रेमी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी। इस पर पुलिस ने महिला के भाई को बुलाकर सिपुर्दगी दे दिया।
कमलानगर क्षेत्र की महिला के एक बेटे की थेरेपे कई माह से सिकंदरा क्षेत्र के एक अस्पताल में चल रही थी। थेरेपी के दौरान उसकी दोस्ती अस्पताल में कंपाउंडर से हो गई। इसके बाद आए दिन महिला बहाना बनाकर घंटों तक घर से गायब रहने लगी और घर से कीमती सामान भी गायब होने लगा।
शक होने पर पति ने महिला का वाट्सएप क्लोन अपने मोबाइल पर ले लिया। इस पर पति को महिला के किसी से संबंध होने की जानकारी मिल गई। पति को चैटिंग से बुधवार को महिला के कंपाउंडर से होटल में मिलने जाने की जानकारी हो गई।
इस पर वह स्वजनों के साथ होटल पहुंच गया। यहां पत्नी-उसके प्रेमी को साथ देखकर युवक और उसके स्वजनों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई्र और दोनों पक्षों को थाना सिकंदरा ले जाया गया।
थाने में काफी देर दोनों पक्षों में पंचायत होती रही। इसके बाद पुलिस ने दोनों को उनके कमलानगर थाने भेज दिया। महिला ने अपनी मर्जी से जाने की बात कही और युवक द्वारा भी कोई तहरीर न देने पर पुलिस ने महिला के भाई को बुलाकर महिला को उसके सिपुर्द कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।